जौ का पानी नहीं है किसी अमृत से कम, इन 5 बीमारियों के लिए है रामबाण
जौ का पानी नहीं है किसी अमृत से कम, इन 5 बीमारियों के लिए है रामबाण
नियमित रूप से जौ का पानी पीने से आप तमाम समस्याओं से बचे रहेंगे। इसके सेवन से कई बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। यह शरीर को स्वस्थ रखनें में काफी कारगर साबित होता है। बहुत से लोग जौ को भाप में पकाकर भी खाते हैं, लेकिन जौ का पानी आपके लिए सबसे अधिक फायदेमंद साबित हो (Barley Water Benefits) सकता है।
Written By:
Kishori Mishra
| Updated : October 8, 2020 2:46 PM IST
जौ का पानी नहीं है किसी अमृत से कम, इन 5 बीमारियों के लिए है रामबाण
Barley Water Benefits : जौ खाने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं, इसके बारे में आप बहुत ही अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। जौ में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, तो शरीर स्वस्थ रखने में आपकी मदद करते हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट, जिंक, कॉपर, अमीनो एसिड, फाइबर्स, सेलेनियम, मैग्नीज और कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं। यह आपके शरीर के लिए औषधि के समान कार्य करते हैं। जौ ही नहीं, जौ का पानी भी आपकी सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी (Barley Water Benefits) होता है।
नियमित रूप से जौ का पानी पीने से आप तमाम समस्याओं से बचे रहेंगे। इसके सेवन से कई बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। यह शरीर को स्वस्थ रखनें में काफी कारगर साबित होता है। बहुत से लोग जौ को भाप में पकाकर भी खाते हैं, लेकिन जौ का पानी आपके लिए सबसे अधिक फायदेमंद साबित हो (Barley Water Benefits) सकता है।
कैसे तैयार करें जौ का पानी
जौ का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले कुछ मात्रा में जौ लें। इसे अच्छी तरह से साफ करें।
इसके बाद इस जौ को चार से पांच घंटे पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें।
इसके बाद इस पानी में करीब 3 से 4 कप पानी डालकर धीमी आंच पर उबालें।
करीब 45 मिनट तक उबलने के बाद गैस को बंद कर दीजिए और पानी को ठंडा होने दीजिए और इसे एक बोतल में भर लें।
रोजाना 2 गिलास इस पानी का सेवन करें, इससे आप कई गंभीर बीमारियों से बचे रहेंगे।
जौ का पानी पीने के फायदे
यूरीन से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित लोगों के लिए जौ का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह किडनी की समस्याओं से परेशान रोगियों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है।
यदि आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। जौ का पानी वजन को काफी तेजी से घटाने में आपकी मदद कर सकता है।
ब्लड में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए जौ बहुत ही असरकारी सिद्ध हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने से दिल से जुड़ी समस्याएं भी कंट्रोल में रहती है। साथ ही आपका दिल हमेशा स्वस्थ रहता है।
डायबिटीज रोगियों के लिए भी जौ का पानी बहुत ही गुणकारी हो सकता है। यह ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।
शरीर में विषाक्त पदार्थों को नष्ट करने के लिए जौ का पानी काफी असरकारी है। इसके अलावा स्किन को जवां रखने के लिए भी यह फायदेमंद हो सकता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.