साइंस ने माना वेट लॉस, डायबिटीज जैसी इन 4 बीमारियों में फायदेमंद है केले, जानें हरे या पीले कौन से केले फायदेमंद

केला किसी पावरहाउस से कम नहीं है और ये आपके दिल के स्वास्थ्य, डायबिटीज, पाचन और वजन घटाने के लिए भी अच्छा माना जाता है। इस लेख में हम आपको केले के ऐसे फायदों के बारे में बता रहे हैं, जिसको साइंस भी मानती है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 26, 2020 10:01 AM IST

अक्सर फिट रहने के लिए लोग डाइट के ऐसे तरीके ढूंढते हैं, जो सस्ते और उपभोग में काफी आसान हो, जिसमें केला हर किसी का पसंदीदा फल है। बच्चा हो या बड़ा सभी को केले खाना पसंद होता है क्योंकि अपने विभिन्न पोषक तत्वों के कारण केला किसी पावरहाउस से कम नहीं है और ये आपके दिल के स्वास्थ्य, डायबिटीज, पाचन और वजन घटाने के लिए भी अच्छा माना जाता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा और अब विज्ञान भी इस बात से सहमत है कि अगर केले को नियमिय रूप से खाया जाए तो ये आपको अपने शरीर पर चढ़ी अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है।

केले में मौजूद पोषक तत्व

एक सामान्य आकार के केले में लगभग 110 कैलोरी होती है और यह आपको निम्नलिखित पोषक तत्व प्रदान करता है।

  • प्रोटीन: 1 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट: 28 ग्राम
  • शुगर: 15 ग्राम (स्वाभाविक रूप से होने वाला) फाइबर: 3 ग्राम
  • पोटेशियम: 450 मिलीग्राम
  • मैग्नीशियम: 32 मिलीग्राम
  • विटामिन सी: 10.3 मिलीग्राम
  • विटामिन बी 6: 0.4 मिलीग्राम

केले विटामिन बी 6 और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं और आपके मूड को बेहतर बनाने का काम करते हैं।

एक सामान्य आकार के केले से आपको पोटेशियम की दैनिक मात्रा का 9 प्रतिशत और मैग्नीशियम का 8 प्रतिशत मिलता है। इतना ही नहीं, यह आपकी रोजाना की विटामिन सी मात्रा की जरूरत का 11 प्रतिशत भी प्रदान करता है। इस लेख में हम आपको केले के ऐसे फायदों के बारे में बता रहे हैं, जिसको साइंस भी मानती है।

वजन कम करने में मदद करता है केला

वजन घटाने के संबंध में बहुत लंबे समय से केले को दोषी माना जाता रहा है। केले में मौजूद कार्बोहाइड्रेट की ज्यादा मात्रा लोगों को इसके प्रति संवेदनशील रह जाता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि केला वास्तव में आपको तेजी से फुल महसूस कराने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद पेक्टिन पेट खाली करने में देरी करता है, जो आपको जरूरत से ज्यादा खाने से रोकता है।

हरे केले वजन घटाने के लिए बेहतर होते हैं क्योंकि पके केलों में पेक्टिन नहीं होता है। केले में मौजूद कार्ब्स अधिक सेरोटोनिन का उत्पादन करने में मदद करते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने में आपकी मदद करते हैं और आपकी ऊर्जा के स्तर हाई रखते हैं।

अध्ययनों से साबित हुआ है कि हरे केले को किसी भी रूप में ताजा, पकाया, सूखा कर खाया जा सकता है या फिर इसे आप आटे के रूप में भी खा सकते हैं। ये आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करता है।

पाचन में सहायता करता है केला

हरे केले खाने से दस्त जैसी समस्या ठीक होती है और इसे एक प्रभावी घरेलू उपचार का रूप दिया गया है। केले में मौजूद अघुलनशील फाइबर जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित करता है जबकि घुलनशील फाइबर शरीर के लिए पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों को साफ करने का काम करता है।

हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है केला

पोटेशियम और हृदय स्वास्थ्य बहुत निकटता से जुड़े हुए हैं। पोटेशियम सोडियम के स्तर को संतुलित करके हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। सोडियम की बहुत कम या बहुत अधिक मात्रा का मतलब है रक्तप्रवाह में अधिक तरल पदार्थ और उच्च रक्त की मात्रा, जो दिल के दौरे और स्ट्रोक के अतिरिक्त जोखिम के साथ ब्लड प्रेशर को बढ़ाती है।

2017 के एक अध्ययन में ये पाया गया कि हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों में पोटेशियम की खुराक ब्लडप्रेशर को कम कर सकती है। एफडीए के मुताबिक, ऐसे खाद्य पदार्थ, जो पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत होते हैं और सोडियम की कम मात्रा रखते हैं, वे हाई बीपी और स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकते हैं।

ब्लड शुगर को रेगुलेट करने में मदद करते हैं केले

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि डायबिटीज से पीड़ित लोगों को केले जैसे मीठे फल खाने से बचना चाहिए। लेकिन केले में पेक्टिन और रेजिस्टेंट स्टार्च होता है, जो वास्तव में आपके ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। पेक्टिन फाइबर आपको संतृप्त रखता है और जरूरत से ज्यादा खाने से रोकता है और पाचन धीमा कर देता है।

डायबिटीज रोगियों के लिए, केले का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका इसे फैट और प्रोटीन के साथ मैश करके खाने से है। इसलिए केले को अंडे, दही या पीनट बटर के साथ खाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source