• हिंदी

वेट लॉस टिप्स : खाएंगे इन फलों को तो जल्दी होगा वजन कम

वेट लॉस टिप्स : खाएंगे इन फलों को तो जल्दी होगा वजन कम
वेट लॉस के दौरान आप जो भी फल खाएं, उसे कच्चा और ताजा ही खाएं। © Shutterstock

फ्रूट सलाद, जूस, शेक या सैंडविच बनाकर, जिस तरह से भी आप फलों का सेवन करेंगे, वजन कम होगा।

Written by Anshumala |Published : November 9, 2018 12:26 PM IST

वजन कम करने में फलों की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। फलों को कई रूपों में आप खाकर अपना वजन कम कर सकते हैं। फ्रूट सलाद, जूस, शेक या सैंडविच बनाकर, जिस तरह से भी आप फलों का सेवन करेंगे वजन कम होगा। कुछ फल ऐसे होते हैं, जो वजन कम करने के लिए ही जाने जाते हैं। हां, बेहतर होगा कि वेट लॉस के दौरान आप जो भी फल खाएं, उसे कच्चा और ताजा ही खाएं। जानें, कौन-कौन से हैं वे सुपर फ्रूट्स, जिनसे आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं...

आडू- क्या आप जानते हैं कि 100 ग्राम आडू में 1.6 ग्राम फाइबर और 39 कैलोरी होती है? अन्य फलों की तुलना में आडू में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। वेट लॉस के दौरान ज्यादा फाइबर लेने से अधिक समय तक पेट भरे होने का अहसास होता है।

सेब- प्रतिदिन एक सेब खाने से बेली फैट कम होता है। इसमें फाइबर, फ्लेवोनॉएड्स और बीटा कैरोटिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो वेट लॉस के दौरान बार-बार खाने की इच्छा को कम करते हैं।

Also Read

More News

टमाटर- इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड में लिपिक को कम करता है, जिससे वजन कम होता है।

अनानास- यह फल वेट लॉस करने में अहम भूमिका निभाता है। आडू की तरह यह भी फाइबर से भरपूर होता है। इसमें ऐसे इंफ्लेमेट्री तत्व होते हैं, जो बेली फैट को कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: वेट लॉस टिप्स : करना है 1 महीने में वजन कम, तो जरूर ट्राई करें ये टिप्स

स्ट्रॉबेरी- वेट लॉस के दौरान रोजाना 1 कप स्ट्रॉबेरी खाने से बेली फैट कम होता है। इसमें भी फाइबर बहुत अधिक होता है।

तरबूज- इसे निगेटिव कैलोरी फ्रूट भी कहते हैं, जो कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इसमें 94% पानी होने के कारण इसे वॉटरी फ्रूट भी कहते हैं।

ऐवोकाडो- इस सुपर फ्रूट में ऐसे न्यूट्रिशियस तत्व होते हैं, जो बार-बार भूख लगने की इच्छा को कम करते हैं। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जिसके कारण लंबे समय तक पेट भरा रहता है।

संतरा- यह जीरो फैट और बहुत कम कैलोरी वाला फल है। इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। वेट लॉस के दौरान संतरे का जूस पीने की बजाय संतरा खाना अधिक फायदेमंद होता है, क्योंकि उपरोक्त अन्य फलों की तरह इसमें भी बहुत अधिक फाइबर होता है।