Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Banana for Weight Loss : केला खाने से भी होता है वजन कम, जानें इसके खाने का सही समय और तरीका

केले में भरपूर रूप से न्यूट्रिएंट्स, मिनरल्स और विटामिन होता है। केला खाने के तरीके पर निर्भर करता है कि इससे आपका वजन घटेगा या बढ़ेगा। केला वजन घटाने और बढ़ाने का जिम्मेदार नहीं होता है। बल्कि इसकी मात्रा और समय निर्भर करता है कि इससे आपका वजन बढ़ेगा (Banana for Weight Loss) या घटेगा।

Banana for Weight Loss : केला खाने से भी होता है वजन कम, जानें इसके खाने का सही समय और तरीका
Banana for Weight Loss : केला खाने से भी होता है वजन कम, जानें इसके खाने का सही समय और तरीका

Written by Kishori Mishra |Updated : May 22, 2020 11:07 PM IST

Banana for Weight Loss : केला एक ऐसा फल है, जिसका सेवन अधिकतर लोग सुबह के नाश्ते में करते हैं। केले में भरपूर रूप से फाइबर, कार्बोहाइड्रेट​, पोटेशियम, विटामिन सी और कई ऐसे मिनरल होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। इसी वजह से डॉक्टर्स केला खाने की सलाह देते हैं। केले में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो वजन को कम करने और बढ़ाने में हमारी सहायकता करते हैं। इसके साथ ही केला खाने से अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है। वहीं, अधिकतर लोग ऐसे होते हैं, जो ज्यादा पका केला खाने से कतराते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक पका केला खाने से सेहत को बहुत ही लाभ होता है। आज हम आपके इन्ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

केला खाने से वजन बढ़ता है या घटता?

बहुत से लोग इस बात से कंफ्यूज होते हैं कि केला खाने से वजन बढ़ता है या घटता?  अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर का वजन संतुलित रहे तो उसके लिए कार्बोहाइट्रेड उचित मात्रा में लेनी चाहिए। केले में उतना ही कार्बोहाइड्रेट (Bananas are loaded with carbohydrates) मौजूद होता है, जितना आपके शरीर को जरूरत होती है, जो वजन को घटाने में सहायक (Banana for Weight Loss) होता है। वहीं, केले में फाइबर की मात्रा कम होती है। इसके साथ ही एक बड़े केले में 110 से 120 कैलोरी होती है, तो इस हिसाब से आप अपनी डाइट और कैलोरी इनटेक पर ध्यान नहीं देंगे, तो इससे वजन भी बढ़ सकता है।

केले में कार्बोहाइड्रेट​ सही मात्रा में होने के साथ-साथ इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो से मीडियम लेवल का होता है। इसी वजह से ये दूसरे खाद्य पदार्थों की तुलना में ब्लड शुगर (Blood Sugar) को नहीं बढ़ाता। इसकी मदद से मेटोबोलिक रेट (Metabolism Reset diet) भी कंट्रोल होता है। ब्लड शुगर लेवल और मेटाबोलिक रेट कंट्रोल होने की वजह से शरीर का वजन कंट्रोल होता है।

Also Read

More News

केला नहीं होता वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार

केले में भरपूर रूप से न्यूट्रिएंट्स, मिनरल्स और विटामिन होता है। केला खाने के तरीके पर निर्भर करता है कि इससे आपका वजन घटेगा या बढ़ेगा। केला वजन घटाने और बढ़ाने का जिम्मेदार नहीं होता है। बल्कि इसकी मात्रा और समय निर्भर करता है। डॉक्टर के अनुसार, एक मध्यम आकार के केले में 105 कैलौरी, 3 ग्राम फाइबर, 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स और 14 ग्राम शुगर होता है।

कैसे वजन कम कर सकता है केला?  (How can banana Lose Weight?)

केले में दूसरे फलों की तुलना में अधिक कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट्स​ होता है। वजन घटाना चाहते हैं, तो इन तरीकों को अपनाएं।

  • रोजाना कम से कम एक केला जरूर खाएं।
  • स्टेमिना को बढ़ाने में केला बहुत ही मददगार होता है। इसलिए वर्कआउट करने से पहले और बाद में केला खाने के लिए कहा जाता है।
  • अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो केले को सही समय और सही मात्रा में खाएं। एक से अधिक केला ना खाएं।
  • कई शोधों से इस बात का खुलासा हुआ है कि केला भूख को नियंत्रित करता है। केला खाने के बाद पेट भरा-भरा महसूस होता है, जिसकी वजह से भूख नहीं लगती है। इसलिए हर थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ खाएं। ऐसे में आपका वजन नियंत्रित रहेगा।

केले से अनिद्रा की समस्या होती है दूर 

केले में ट्रिप्टोफैन (Tryptophan) होता है, जो एक अमीनो एसिड है। हमारा शरीर अमीनो एसिड का निर्माण नहीं कर पाता है। ट्रिप्टोफैन की मदद से शरीर में सेरोटोनिन प्रॉड्यूज होता है। इस न्यूरोट्रांसमीटर अनिद्रा की समस्या दूर होती है।सेरोटोनिन एक महत्वपूर्ण मस्तिष्क केमिकल है, जिसकी मदद से चिंता और अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

जर्नल ऑफ पीनल (Journal of Pineal) में एक रिसर्च प्रकाशित किया गया । इस अध्ययन के अनुसार,  केले का सेवन करने से मेलाटोनिन हार्मोन (melatonin hormon) बढ़ता है, जो नींद से जागने वाले  चक्र को नियंत्रित करता है। लेकिन जिन लोगों को खांसी की समस्या होती है, उन्हें रात में केले का सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, रात में केला खाने से बलगम बन सकता है।

केला खाने का सही समय? (Right Time to eat Banana?)

खाली पेट केला खाने से भूख मर जाती है। इसलिए खाली पेट केला खाना सही नहीं माना जाता है। कई ऐसे लोग हैं, जो रात में सोने से पहले केला खा लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। रात में केला खाने से बीमार हो सकते हैं। इससे खांसी जुकाम की समस्या हो सकती है।

आयुर्वेद के मुताबिक, अगर आप ब्रेकफास्ट करने के बाद केला खाते हैं, तो ये आपके शरीर के लिए अच्छा होता है। केला खाने का सही समय सुबह 8 से 9 बजे है। बशर्ते यदि आपने ब्रेकफास्ट कर लिया हो तो।

कब खाएं नया और ज्यादा पका केला?

नए पके हुए केले में प्रतिरोधी स्टार्च की मात्रा अधिक होती है। वहीं, ज्यादा पका केला, जिसकी स्किन पर कुछ गहरे रंग के पैच होते हैं,  वे पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है। वर्कआउट करने से पहले और बाद में ज्यादा पका केला खाने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है।

क्या खाया है कभी लाल केला? जान लेंगे इसके ये 4 फायदे तो जरूर चखेंगे इसका स्वाद

Weight Loss Tips: लॉकडाउन में बढ़ गया है वजन? पीएं अजवायन-जीरा से बना यह वेट लॉस ड्रिंक

रोजाना रात को पिएं दालचीनी वाला दूध, सेहत को होंगे ये 5 अद्भुत फायदे

कहीं आप भी तो नहीं खाते अधिक टमाटर? हो सकती हैं ये 4 बीमारियां

माउथवॉश से कोरोना की गंभीरता को किया जा सकता है कम! जानें क्या कहती है रिसर्च

डिप्रेशन की दवा कोरोना वायरस के इलाज में होगी मददगार, वैज्ञानिकों का दावा

कॉफी पीने से महिलाओं का बेली फैट होता है कम, रिसर्च में हुआ खुलासा

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Health Benefits of Phalsa : गर्मियों में खूब खाएं फालसा, जानें चौंका देने वाले फायदे

About the Author

... Read More