
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 26, 2019 7:14 PM IST
केला या बनाना (Banana Fruit) हेल्दी और पोषक तत्वों (Overripe Banana)का भंडार है। भारत में यह कच्चा और पका हुआ (Overripe Banana), दोनों तरीकों से खाया जाता है। लेकिन कई बार केले (Banana Fruit) बहुत अधिक पक जाते हैं। अक्सर, लोग इन्हें खाने से कतराते हैं। लेकिन, क्या ज़्यादा पके हुए केले को फेंकना ही चाहिए। इन्हें, खाने से क्या किसी तरीके का नुकसान होता है?
पकने के बाद फलों में मौजूद स्टार्च का प्रकार भी बदल जाता है। जहां, कच्चे केले में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं। वहीं, पके हुए केले (Banana Fruit) में यह कार्ब्स साधारण चीनी जैसे बन जाते हैं। इन्हें, खाने से एनर्जी मिलती है। इसीलिए, बहुत ज़्यादा पके हुए केले भी खाने चाहिए।(Overripe Banana)
जब, यह सवाल उठता है कि क्या डायबिटिक्स को बहुत अधिक पका हुआ केला खाना चाहिए? तो, जवाब है नहीं। क्योंकि,बहुत अधिक पके हुए केले में शक्कर की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। इसीलिए, इस तरह के फल खाने से ब्लड ग्लूकोज़ लेवल बहुत तेज़ी से बढ़ सकता है।
जब, बात कैलोरीज़ की होती है। तो, कच्चे केले और पके हुए केले (Banana Fruit)में इनका स्तर एक जैसा ही होता है। अगर, आपको लगता है कि पके हुए केले से अधिक कैलोरी प्राप्त होगी तो, यह सही नहीं है। लेकिन, केले की एक खासियत यह है कि इस फल मे बाकी फलों के मुकाबले बहुत अधिक कैलोरी होती है। इसीलिए, यह एथलिट्स और शारीरिक मेहनत करने वालों का पसंदीदा फल है।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स