hamburger icon
A
Read in English

पेट खराब (दस्त) होने पर क्या केला खाना फायदेमंद होता है?

Banana For Loose Motion: लूज मोशन दस्त या डायरिया के दौरान केले का सेवन करना फायदेमंद है या नहीं आइए जानते हैं। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : January 21, 2023 7:01 AM IST

Banana For Loose Motion: दस्त या डायरिया एक गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। यह छोटे बच्चे, बड़े और बुजुर्गों को भी परेशान कर सकता है। यह आमतौर पर अनहेल्दी खानपान प्रदूषित या संक्रमित पानी पीना और कई बार मौसम में बदलाव के चलते पेट खराब होने की समस्या का सामना करना पढ़ सकता है। यह समस्या कई बार इंसान को गंभीर परिस्थितियों में लाकर खड़ा कर देता है। डायरिया का समाधान करने के लिए चिकित्सक के पास जाने से पहले आप कुछ नुस्खों को अपना सकते हैं। केले का प्रयोग पारंपरिक रूप से दस्त को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है। तो क्या पेट खराब होने पर केला खाना फायदेमंद होता है? आइए जानते हैं।

डायरिया या दस्त में केला क्यों फायदेमंद है?

पोषण विशेषज्ञों की माने तो केले का इस्तेमाल हमेशा से भारतीय घरों में दस्त का उपचार करने के लिए किया जाता रहा है। डायरिया या दस्त में केला क्यों फायदेमंद है आइए जानते हैं:

प्रीबायोटिक गुण

दरअसल केले में प्रीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो कि पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। कच्चे या हरे केले में हाई रेसिस्टेंट स्टार्च होता है जिसका प्रीबायोटिक प्रभाव होता है फ्री बायोटिक प्रभाव गुड बैक्टीरिया के विकास में योगदान देते हैं जो आपकी इंटेस्टाइन को स्वस्थ रखता है।

मल को करता है सख्त

लूज मोशन के दौरान अक्सर लोग यही सोचते हैं कि मल थोड़ा सा टाइट हो जाए। यानी उसकी आवृत्ति कम हो जाए। क्योंकि केले में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण मल सख्त हो जाता है और पेट की गड़बड़ियों में सुधार होने लगता है।

केले में पेक्टिन उच्च मात्रा में पाया जाता है जो हमारी आंखों में मौजूद तरल पदार्थों को अवशोषित करने में हमारी मदद करता है। इससे मल सख्त होने लगता है और बार बार टॉयलेट जाने की समस्या कम होती है।

ऊर्जा देता है

डायरिया के दौरान व्यक्ति के शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में आपको खुद को हाइड्रेट करनी और फीलिंग की जरूरत होती है। कमजोरी को दूर करने और एनर्जी के लिए केला खाना फायदेमंद हो सकता है। केले को बचाना भी बहुत आसान होता है इसलिए दस्त के दौरान केले खाना फायदेमंद है।