... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
केला आपको इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है।.© Shutterstock
केला एक ऐसा फल है जो हर जगह और हर मौसम में मिल जाता है। साथ ही ये अन्य कई फलों की तुलना में काफी सस्ता भी होता है जिसके कारण हर कोई इसे खरीद सकता है। केले में विटामिन, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है जिसके कारण ये काफी स्वास्थ्यवर्द्धक हैं। तो अगर आप भी हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं तो रोजाना केवल एक केले का सेवन करें।
यह भी पढ़ें-बहुत लाभदायक हैं खमीरी रोटियां, नाश्ते में करें इस्तेमाल
तेज दिमाग
दिमाग अगर तेज बनाना है और अपने काम में माहिर बनना है तो केला खाना आपके लिए वरदान बन सकता है। केले में विटामिन बी6 में प्रचूर मात्रा में होता है, जो ब्रेन फंक्शन्स को बेहतर करता है और दिमाग को तेज बनाता है। इसलिए रोज 1 केले का सेवन जरूर करें।
दिल को रखे स्वस्थ
अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना एक केला खाना फायदेमंद हो सकता है। केले में जरूरी मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और विटामिन सी होते हैं जिसके कारण रोजाना 1 केले का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है।
यह भी पढ़ें-जानिए क्यों जमीन पर बैठकर खाना होता है स्वास्थ्यवर्धक
शरीर में कमजोरी
केलेे में कार्बोहाइड्रेट भी काफी होता है जिसके कारण इसे खाने से पेट भी जल्दी भर जाता है। तो अगर सुबह-सुबह ऑफिस या कॉलेज जाने के चक्कर में आपका ब्रेकफास्ट छूट जाता है तो एक केला खाकर निकलें। क्योंकि केला आपको इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है।
एनीमिया
केले में अच्छी मात्रा में डायटरी फाइबर होते है, जो आपके शरीर में मौजूद ब्लड के हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में सहायता करते हैं जिससे एनीमिया की समस्या दूर हो जाती है।