
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 24, 2019 9:40 PM IST
केले के फूल एक एडिबल फ्लॉवर हैं। इन्हें, काफी पौष्टिक माना जाता है।
केले के फूल (Banana Flower) भी केले के फल जैसे ही स्वादिष्ट होते हैं। जी हां, इन फूलों (Banana Flower benefits) को खाया जा सकता है। केले के फूल काफी पौष्टिक होते हैं। इन्हें, देश के कई हिस्सों में विशेष पकवान बनाने के लिए केले के पेड़ से उतारा जाता है।
केले के फूल (Banana Flower) भी केले के फल जैसे ही स्वादिष्ट होते हैं। जी हां, इन फूलों को खाया जा सकता है। केले के फूल काफी पौष्टिक होते हैं। इन्हें, देश के कई हिस्सों में विशेष पकवान बनाने के लिए केले के पेड़ से उतारा जाता है।
प्रोटीन की मात्रा केले के फूलों में बहुत अधिक होती है। साथ ही, यह विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी स्किन को हेल्दी बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आवश्यक तत्व है। (Banana Flower benefits)
पौष्टिक होने के साथ यह फूल आपके मूड को भी बेहतर बना सकते हैं। दरअसल, केले के फूल से बनी चीज़ें, जल्दी पेट भरने की भावना महसूस कराते हैं। इन्हें, खाने से भूख जल्दी शांत होती है। इससे पेट भरने की संतुष्टि प्राप्त होती है। इस तरह इसका सेवन करने वाले लोग अच्छा महसूस करते हैं।
इस खास एडिबल फ्लॉवर एक और खासियत है एंक्जायटी से राहत दिलाना। इससे बनी डिशेज़ खाने से बेचैनी से राहत मिलती है।
फूल में ढेर सारे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। यह स्किन को फ्री-रैडिकल्स के नुकसान से बचाता है। इसका मतलब है कि केले के फूल आपकी सेहत के साथ आपकी ब्यूटी भी बेहतर बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- Healthy Weight Loss: क्या सिगरेट पीकर वजन करना चाहते हैं कम ? ना करें ये ग़लती, ये भी हैं वेट लॉस के ग़लत तरीके।