Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Banana Benefits for Women: महिलाओं को जरूर खाना चाहिए 1 केला, होंगे सेहत को कई लाभ

महिलाओं के लिए केला खाने के फायदे जानते हैं आप?

Banana Benefits for Women: महिलाओं को जरूर खाना चाहिए 1 केला, होंगे सेहत को कई लाभ
महिलाओं के लिए केला खाने के फायदे...

Written by Anshumala |Updated : August 3, 2021 10:37 AM IST

Banana benefits for women in Hindi: केला एक बेहद ही सस्ता लेकिन फायदों से भरपूर फल होता है। बच्चों, पुरुषों के साथ महिलाओं के लिए भी केले का सेवन बहुत फायदेमंद (Banana benefits) होता है। अक्सर महिलाएं अपने खानपान का ख्याल नहीं रखती हैं और शरीर में आयरन, खून की कमी हो जाती है। वे शारीरिक रूप से कमजोर हो जाती हैं। सारा दिन घर और ऑफिस का काम करने से महिलाओं को थकान, शारीरिक दर्द भी होता है। ऐसे में यदि आप प्रतिदिन अपने डाइट में एक केला शामिल करेंगी, तो आपकी ये सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। जिन महिलाओं को शारीरिक कमजोरी की समस्या है, उन्हें हर दिन केले का सेवन (Health Benefits of Banana for women) करना चाहिए।

केले में मौजूद पोषक तत्व

केला कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें सबसे ज्यादा मैग्नीशियम, पोटैशियम होता है। इसके अलावा, केले में नियासिन, थाइमिन, राइबोफ्लेविन, आयरन, फॉलिक एसिड, विटामिन ए, बी, बी6, कैल्शियम आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। महिलाओं को प्रतिदिन केले का सेवन करना चाहिए, क्योंकि उनके शरीर में आयरन की कमी होती है। एक केला खाने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। जानें, महिलाओं के लिए केले का सेवन किस तरह से है फायदेमंद....

महिलाओं के लिए केला खाने के फायदे (Banana Benefits for women) 

1 यदि आप प्रेग्नेंट हैं, तो प्रतिदिन एक केला खाएं। केले में मौजूद फॉलिक एसिड शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण करने में मदद करते हैं। भ्रूण की सेहत अच्छी बनी रहती है। विकास सही से होता है। जन्म दोष नहीं होता है।

Also Read

More News

2 महिलाओं में अक्सर खून की कमी की शिकायत रहती है। एनीमिया से यदि आप भी ग्रस्त हैं, तो एक से दो केला खाएं। केले में आयरन भरपूर होता है। इससे शरीर में आयरन की कमी दूर (mahilaon ko kela khane ke fayde) होगी। सुबह नाश्ते में केले का सेवन करें।

3 केला खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा प्राप्त होती है। केले में ग्‍लूकोज लेवल अधिक होता है। ग्लूकोज ऊर्जा का महत्‍वपूर्ण स्रोत है। नाश्ते में आप प्रतिदिन एक केला खाएं, दिनभर कितना भी काम करें, ऊर्जा से भरपूर रहेंगी।

4 महिलाओं को घर-परिवार, नौकरी, बच्चों की चिंता आदि संबंधित बातों को लेकर अक्सर तनाव बना रहता है। इस तनाव को आप केला खाकर कम कर सकते हैं। पोटैशियम से भरपूर केला तनाव को बढ़ाने वाले हार्मोन कोर्टिसोल को कंट्रोल करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5 केला खाने से सिरदर्द भी ठीक हो सकता है। चूंकि, इसमें मैग्नीशियम होता है, जो सिरदर्द ठीक करता है। जब भी आपके सिर में दर्द हो, तो एक केला तुरंत खाएं।

About the Author

... Read More