चिंता और तनाव को दूर करते हैं ये 2 फ्रूट्स, जानिए कौन है ज्यादा फायदेमंद

लवनीत बत्रा के अनुसार केला और एवोकाडो कोई साधारण फल नहीं है बल्कि दिमाग को शांत करने का एक अच्छा उपाय भी हैं। जानें इनके फायदों के बारे में। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : August 9, 2023 7:01 AM IST

आज के समय में रोजाना के जीवन में इतने काम और प्रेशर को गए हैं की हमें बहुत ज्यादा स्ट्रेस और डिप्रेशन में रहना पड़ रहा है। स्ट्रेस की वजह से केवल हमारी मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक सेहत भी बहुत नुकसान झेलती है। इसलिए आपको अपनी मानसिक सेहत के लिए कुछ समय तो जरूर निकालना चाहिए जैसे कुछ समय तक आप योग या फिर मेडिटेट कर सकते हैं। इसके अलावा आपको आपकी डाइट का ख्याल रखना चाहिए और हेल्दी चीजें ही खानी चाहिए ताकि सेहत स्वस्थ बनी रहे। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा के अनुसार अगर आप केला और एवोकाडो अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपको ढेरों लाभ मिल सकते हैं जिसमें से स्ट्रेस कम होना एक है।

केले और एवोकाडो से करें स्ट्रेस को दूर

1- केला

केले में विटामिन बी 6 जैसा मुख्य पौष्टिक तत्व होता है जो सेरोटोनिन रिलीज करने में मदद करता है। यह एक न्यूरोट्रांसमीटर होता है जो आपके मूड को खुश और आपके दिमाग को शांत रखने में मदद करता है। केले में प्राकृतिक रूप से ट्राईप्टो फैन होता है। यह एक ऐसा तत्व होता है जिसमें आपको शांति और रिलैक्स महसूस करने में मदद मिलती है इसलिए रोजाना केले का सेवन जरूर करें।

2- एवोकाडो

एवोकाडो में ज्यादा मात्रा में विटामिन बी पाए जाते हैं। इसमें फोलेट, विटामिन बी 5, बी 6 जैसे विटामिन होते हैं। यह सारे पौष्टिक तत्व आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं क्योंकि यह आपके दिमाग को खुश और शांत करने में तो मदद करते ही हैं लेकिन यह तत्व आपके शरीर में एक एनर्जी भी प्रदान करते हैं जो अक्सर स्ट्रेस के कारण बहुत लोगों में देखने को नहीं मिलती है।

मैग्नीशियम के स्रोत

अगर आप मैग्नीशियम के स्रोत को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपको अच्छा महसूस करने में मदद मिल सकती है क्योंकि यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं। यह आपकी मसल्स को रिलैक्स रखने में और ब्लड प्रेशर को स्थिर रखने में मदद करते हैं। इससे आपकी मानसिक के साथ साथ शारीरिक सेहत को भी लाभ पहुंचता है क्योंकि यह आपकी हड्डियों को भी मजबूत करने में सहायक पौष्टिक तत्व है।

विटामिन बी 6

विटामिन बी 6 को डिप्रेशन या मानसिक तनाव से जूझ रहे व्यक्ति को प्रयोग करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह विटामिन डिप्रेशन आदि के लक्षणों को कम करने में सहायक है। यह विटामिन सेरोटोनिन जैसे तत्व को सिंथेसाइज करने में मदद करता है जो आपके मूड को रेगुलेट करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप आमतौर पर अकेला महसूस करते हैं या तनाव के शिकार हैं तो आपको विटामिन बी के अच्छे स्रोतों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

विटामिन सी

विटामिन सी किसी भी व्यक्ति के शरीर और इम्यूनिटी के लिए काफी अच्छा और हेल्दी विटामिन होता है और आपको कोशिश करनी चाहिए की दिन में किसी ऐसी चीज का सेवन तो जरूर करें जिससे आपको विटामिन सी प्राप्त हो जैसे खट्टी चीजें जैसे संतरा, आंवला आदि। यह विटामिन कोर्टिसोल हार्मोन को नियंत्रित करने का काम करता है जो कि एक स्ट्रेस हार्मोन होता है। यह आपके ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में सहायक है।

निष्कर्ष: इसके अलावा आप और भी कई सारी ऐसी चीजों का सेवन कर सकते हैं जिनका सेवन करने के बाद आपको अच्छा महसूस हो सकता है और आपकी स्ट्रेस और तनाव कम हो सकता है। आप अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स के स्रोत, हेल्दी फैटी एसिड के स्रोत और जिंक, फोलेट जैसे पौष्टिक स्रोतों को एड कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source