
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : April 30, 2025 8:51 PM IST
Hair fall control karne ke liye konsi diet len: आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित कर रही है। कई लोग इसे रोकने के लिए महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन जड़ में जाकर देखें तो बालों की सेहत का सीधा संबंध हमारे खान पान से होता है। तनाव, प्रदूषण और गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स इसके कुछ कारण हो सकते हैं, लेकिन अक्सर इसकी मुख्य वजह पोषक तत्वों की कमी होती है। बालों की सेहत को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करें, जो बालों को जड़ से पोषण दें। इसलिए आज हम आपको ऐसे ही 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बालों के झड़ने की समस्या को जड़ से खत्म कर देंगी।
एवोकाडो का स्वाद किसी को पसंद आता है किसी को नहीं, लेकिन यह आपके बालों के लिए उपयोगी सिद्ध होता है। एवोकाडो विटामिन ई, विटामिन सी और हेल्दी फैट्स का भरपूर स्रोत है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और बालों की जड़ों को पोषण देता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को डैमेज से बचाते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं।
अंडे प्रोटीन और बायोटिन से भरपूर होते हैं, जो बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए बेहद जरूरी हैं। केराटिन नामक प्रोटीन बालों का मुख्य घटक होता है और इसकी आपूर्ति अंडे जैसे खाद्य पदार्थों से पूरी की जा सकती है। बायोटिन की कमी से बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं।
पालक आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन ए व सी का अच्छा स्रोत है। असल में आयरन की कमी स्कैल्प तक ऑक्सीजन की कमी पैदा करती है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। पालक बालों को अंदर से पोषण देकर झड़ने की समस्या को कम करता है। आप रोजाना पालक का जूस पी सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स में नेचुरल ऑयल होता है, जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो स्कैल्प की सेहत सुधारते हैं और बालों को टूटने से बचाते हैं। यह बालों को शाइनी और मुलायम भी बनाते हैं। इसलिए रोजाना बादाम का सेवन करें।
आप समझे कि बालों की देखभाल सिर्फ बाहरी प्रोडक्ट्स से नहीं, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर आहार से होती है। स्वीट पोटैटो बीटा-कैरोटीन का अच्छा स्रोत है, जो शरीर में जाकर विटामिन ए में बदलता है। विटामिन ए स्कैल्प में सीबम उत्पादन को नियंत्रित करता है, जिससे बालों को प्राकृतिक नमी मिलती है और वे स्वस्थ रहते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।