सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है संतुलित आहार, जानें कैसा होना चाहिए बैलेंस्ड डाइट

हमारी बॅाडी को हेल्दी रहने के लिए कई न्यूट्रीएंट्स की जरूरत होती है। ये न्यूट्रीएंट्स किसी एक से नहीं बल्कि अलग-अलग तरह के खाने से मिलते (World Food Day 2020) हैं। जैसे फल, सब्जियां, दालें, अनाज, डेयरी प्रोडक्ट आदि। इन सभी की हमारी डेली डाइट में अलग इंपोर्टेंस हैं। इसलिए एक बैलेंस्ड डाइट (Balance Diet) में ये सभी चीजें होनी चाहिए। जरूरत से ज्यादा विटामिन A लेना है खतरनाक, टूट सकती हैं हड्डियां।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 15, 2020 12:06 PM IST

World Food Day 2020 : दुनिया भर में 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है। लोगों को भूखमरी से बचाने के लिए वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है। लेकिन हर साल एक अलग थीम होता है। इस साल का थीम है 'हमारे कार्य, हमारा भविष्य, जीरो हंगर के लिए हेल्दी डाइट'। अर्थात लोगों को भूख से बचाने में हमारी हेल्दी डाइट भी मददगार होती (World Food Day 2020) है। डेली फिजिकल एक्टिविटी के लिए कई प्रकार के न्यूट्रीएंट्स की जरूरत होती है। ऐसा खाना जो इन सभी जरूरतों को पूरा कर सके वह ही बैलेंस्ड डाइट कहलाता है। बैलेंस्ड डाइट और इसके महत्व के बारे में जानें।

हमारी बॅाडी को हेल्दी रहने के लिए कई न्यूट्रीएंट्स की जरूरत होती है। ये न्यूट्रीएंट्स किसी एक से नहीं बल्कि अलग-अलग तरह के खाने से मिलते हैं। जैसे फल, सब्जियां, दालें, अनाज, डेयरी प्रोडक्ट आदि। इन सभी की हमारी डेली डाइट में अलग इंपोर्टेंस हैं। इसलिए एक बैलेंस्ड डाइट में ये सभी चीजें होनी चाहिए। जरूरत से ज्यादा विटामिन A लेना है खतरनाक, टूट सकती हैं हड्डियां।

प्रोटीन के लिए क्या खाएं 

प्रोटीन हमारी बॅाडी में होने वाली टूट-फूट की मरम्‍मत और शरीर का विकास करता है। प्रोटीन की कमी होने पर या इसके न मिलने पर गठिया, हार्ट डि‍जीज, गंजापन जैसी बीमारियां हो सकती हैं। हमें मीट, अंडों, सी फूड, दूध, दही, दालों, सूखे मेवों से प्रोटीन (World Food Day 2020) मिलता है।

शुगर और फैट भी जरूरी 

शुगर और फैट का हेल्थ पर सिर्फ नेगेटिव इंफेक्ट नहीं होता है। जरूरत से ज्यादा प्रयोग करना जरूर हेल्थ खराब कर सकता है। एक बैलेंस्ड डाइट में इनका रोल है। फैट और शुगर बॅाडी की इम्यूनिटी भी स्ट्रांग करती है। फैट को घी, तेल, मक्‍खन और शुगर को गुड़, शहद वगैरह से हासिल किया जा (World Food Day 2020) सकता है।

विटामिन और मिनरल

ताजे फलों और सब्जियों से विटामिन और मिनरल मिलते हैं। इनसे बीपी कंट्रोल रहता है। इनके सेवन से बॅाडी का इम्यूनिटी सिस्टम भी स्ट्रांग होता है।

कार्बोहाइड्रेट

बॅाडी को कार्बोहाइड्रेट से एनर्जी मिलती है। हमें डाइट में ऐसे कार्बोहाइड्रेट खाने चाहिए जो धीरे-धीरे शुगर में टूटें। इनमें साबुत अनाज, ब्राउन राइस, दालें, फलियां शामिल हैं। इनमें एंटी ऑक्सिडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं इसलिए ये कैंसर जैसे रोगों से भी हमारी रक्षा करते हैं।

कैल्शियम

हमारी बॅाडी में बोन्स और दांतों के विकास के लिए कैल्शियम सबसे जरूरी है। इसके अलावा यह हमारी मसल्स को प्रभावित करता है। दूध और दूसरे डेयरी प्रोडक्टस में कैल्शियम होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source