घर पर बनाएं पनीर के कबाब और करें हेल्दी डायट फॉलो

प्रोटीन से भरपूर है यह हेल्दी रेसिपी ।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 23, 2018 7:42 PM IST

शाकाहारी डायट में पनीर को प्रोटीन का बेहतरीन और अहम स्रोत माना जाता है। 100 ग्राम पनीर में 18 ग्राम प्रोटीन होता है जो कि उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो मसल बिल्डिंग करना चाहते हैं। इसलिए अगर आप वेजिटेरियन है, अपने खाने में नियमित रूप से पनीर को शामिल करना चाहिए। इस ईद खाएं पनी की एक हेल्दी डिश जो है पनीर हरा भरा कबाब।

पनीर के कबाब बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-

  1. पनीर– 500 ग्राम
  2. हरा धनिया पत्तियां – 2 गड्डी
  3. ताज़ी पुदीना पत्तियां – 1 गड्डी
  4. हरी मिर्च – 4
  5. लहसुन – 10 कलियां
  6. अदरक – 1 ½ इंच पीस
  7. नींबू का रस  – 2 चम्मच
  8. नमक – स्वादानुसार
  9. छाना हुआ गाढ़ां दही (हंग कर्ड) – 1 कटोरी
  10. ताज़े अनार के दाने – 2 चम्मच
  11. बेसन – 4 चम्मच
  12. कसूरी मेथी पाउडर – 2 चम्मच
  13. चाट मसाला – 2 चम्मच
  14. भुना धनिया पाउडर – 2 चम्मच
  15. गरम मसाला पाउडर– 2 चम्मच
  16. सरसों का तेल – 2 चम्मच
  17. प्याज़ (2 इंच के टुकड़े) – 2
  18. हरी शिमला मिर्च (2 इंच के टुकड़े) – 2
  19. टमाटर (2 इंच के टुकड़े) – 2
  20. गार्निशिंग के लिए
  21. प्याज़ (स्लाइज़) – 1
  22. नींबू (टुकड़ों में कटा) – 2

पनीर के कबाब बनाने का तरीका-

  1. हरी मिर्च, हरा धनिया, पुदीना पत्ते, अदरक, लहसुन, नींबू का रस, प्याज़, नमक, दही, अनार के दाने में बहुत थोड़ा पानी मिलाकर, मिक्सी में डालकर सबको पीस लें।
  2. एक पैन में बेसन को दो से तीन मिनट तक भूनें, फिर अलग रख दें।
  3. एक बाउल में पनीर के कटे टुकड़े रखें। इसमें, कसूरी मेथी पाउडर, चाट मसाला, भुना ज़ीरा पाउडर, गर्म मसाला, बेसन और पेस्ट को डालें। इसमें एक चम्मच सरसों का तेल डालकर सबको मिला लें। अब दो घंटे के लिए पनीर को मैरीनेट होने दें।
  4. लकड़ी की तीलियों पर शिमला मिर्च, प्याज़, टमाटर और मैरीनेट किया हुआ पनीर लगाएं।
  5.  पैन में हल्का तेल लगाकर इन्हें रख दें।
  6. सुनहरा होने तक सेकें और गर्मागर्म परोसें।

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source