
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Mishra Kishori | Updated : December 20, 2024 4:52 PM IST
Tasty Chutney For Uric Acid Patient
Tasty Chutney For Uric Acid Patient : हमारे शरीर में यूरिक एसिड एक केमिकल है, जो प्यूरीन नामक पदार्थ के टूटने से बनती है। प्यूरीन हमारे शरीर के अलावा कुछ खाद्य पदार्थों और ड्रिंक्स में पाया जाता है। अधिकांश यूरिक एसिड ब्लड में घुल जाते हैं और किडनी इसे फिल्टर करके यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकाल देता है। लेकिन अगर किसी कारण हमारा शरीर यूरिक एसिड को निकाल नहीं पाता है, तो इस स्थिति में शरीर में इसकी मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है। शरीर में अधिक मात्रा में यूरिक एसिड होने पर गाउट, किडनी स्टोन, किडनी फेलियर इत्यादि का खतरा रहता है। ऐसे में यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है।
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आपको एक बेहतर लाइफस्टाइल और सही खानपान के चुनाव करने की जरूरत होती है। इसमें आप एक खास तरह की चटनी का चुनाव कर सकते हैं। इस चटनी को प्याज से तैयार किया जाता है, जो काफी स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। आइए जानते हैं इस चटनी की रेसिपी और कैसे प्याज यूरिक एसिड में है फायदेमंद?
शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप प्याज से तैयार चटनी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, प्यार में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जिससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसमें मुख्य रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एलर्जिक गुण होते हैं, जो यूरिक एसिड के दौरान होने वाली परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
इसके साथ ही प्याज में क्वेरसेटिन नामक फ्लवोनोइड होता है, जो यूरिक एसिड के दौरान होने वाली सूजन को कम कर सकता है। इतना ही नहीं, प्यार में मौजूद पोषक तत्व शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे प्यूरीन कम मात्रा में बनता है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप प्याज को सलाद के रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा इसका रस और इससे तैयार चटनी का सेवन किया जा सकता है।
यूरिक एसिड की समस्याओं को दूर करने के लिए आप प्याज की चटनी तैयार करके खा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 2 से 3 प्याज लें और इसे बारीक काट लें। इसके बाद 1 कड़ाही लें, इसमें हल्का सा तेल डालें। इसके बाद कटा हुआ प्याज, सूखी लाल मिर्च, थोड़ी सी इमली और उड़द की डालकर डालकर इसे पीस लें। इसके बाद अपने स्वाद के अनुसार इसमें नमक डालें। लीजिए आपकी स्वादिष्ट प्याज की चटनी तैयार है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।