
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : March 6, 2023 12:37 PM IST
How To Make Badam Thandai: होली की मौज-मस्ती के बीच अगर आप थकान महसूस नहीं करना चाहते हैं, तो बादाम से बनी ठंडाई जरूर पिएं। यह ठंडाई न सिर्फ स्वाद में जबरदस्त होती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी ज्यादा जबरदस्त मानी जाती है। दूध, बादाम और केसर से मिलकर बनी यह ठंडाई कई गुणों से भरपूर होती है। इससे आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। होली (Happy Holi 2023) की भाग-दौड़ में आप इसे काफी आसान तरीके से बना सकते हैं। साथ ही इससे आपकी शारीरिक और मानसिक थकान भी कम होगी। आइए जानते हैं कैसे तैयार करें बादाम की ठंडाई और बनाने की आसान सी रेसिपी-
होली के मौके पर बादाम की ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले दूध को अच्छी तरह से उबाल लें, अब इसमें चीनी डालकर इसे अच्छी तरह से पका लें। अब बादाम को करीब 2 से 3 घंटे के लिए भीगने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे छीलकर इसका पेस्ट बना लें, इसमें केसर, खसखस, इलायची और सौंफ डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को दूध में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। तैयार मिश्रण को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। लीजिए आपकी बादाम की स्वादिष्ट ठंडाई तैयार है। अब आप इसे पिस्ता और बादाम को बारीक काटकर अच्छे गार्निश करके सर्व करें।
होलीके मौके पर बादाम की ठंडाई का सेवन करना स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी जबरदस्त हो सकती है। आइए जानते हैं इसके कुछ अनोखे फायदों के बारे में
बादाम, केसर और सौंफ से तैयार यह ठंडाई आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, अगर आपको डायबिटीज या फिर कोई परेशानी है, तो इसमें चीनी का प्रयोग न करें। साथ ही किसी अन्य तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लेकर ही होली पर ठंडाई का सेवन करें।