hamburger icon
A
Read in English

भूलकर भी एक साथ न खाएं ये चीजें, सेहत के लिए बेहद हानिकारक हैं ये 5 फूड कॉम्बिनेशन

Bad Foods Combinations: कई फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। ऐसे में, इन फूड्स को एक साथ खाने से बचना चाहिए।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : September 29, 2023 12:35 PM IST

Foods Combinations To Avoid: सेहतमंद रहने के लिए पौष्टिक और संतुलित आहार लेना जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हम अपने भोजन में दूध, दही, फल, सब्जियां, दालें, अनाज और नट्स आदि शामिल करते हैं। लेकिन आप अपने भोजन में चाहे कितने भी हेल्दी फूड्स को शामिल कर लें, पोषण तभी मिलेगा जब आप इन्हें सही कॉम्बिनेशन में खाएंगे। आयुर्वेद के अनुसार, कुछ चीजों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद में इसे विरुद्ध आहार कहा जाता है। ये गलत फूड कॉम्बिनेशन आपके शरीर को फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन्हें खाने से पाचन संबंधी दिक्कतें और कई बीमारियां हो सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें एक साथ खाना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

1. दूध और मछली

दूध और मछली का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। दरअसल, इन दोनों की तासीर अलग होती है। दूध ठंडा होता है और मछली गर्म होती है। इन दोनों को एक साथ खाने से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इससे खून के बहाव पर भी असर होता है

2. भोजन के साथ फल

कुछ लोग भोजन के साथ फल या फलों का जूस लेना पसंद करते हैं। लेकिन यह कॉम्बिनेशन आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है। इससे आपका पेट खराब हो सकता है। इसलिए आपको भोजन और फलों के सेवन के बीच थोड़े समय का गैप रखना चाहिए।

3. दूध और केला

कई लोग बॉडीबिल्डिंग के लिए दूध में केला मिलाकर खाते हैं। लेकिन दूध या दूध से बनी किसी भी चीज के साथ केला नहीं खाना चाहिए। दरअसल, यह कॉम्बिनेशन पाचन शक्ति को कमजोर कर देता है और शरीर में टॉक्सिंस बनता है। दूध और केला एक साथ खाने से सर्दी, कफ और एलर्जी की समस्या हो सकती है।

4. घी और शहद

घी और शहद का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, शहद की तासीर गर्म होती है, जबकि घी की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में, इन दोनों को एक साथ मिलाकर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

5. अंडा और चाय

कई लोग नाश्ते में चाय के साथ अंडे का ऑमलेट, भुर्जी या उबला अंडा खाना पसंद करते हैं। लेकिन चाय के साथ कभी भी अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। यह एक ऐसा फूड कॉम्बिनेशन है, जो आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकता है।