Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बहुत जल्दी-जल्दी खाते हैं खाना तो इन 5 स्वास्थ्य समस्याओं के शिकार हो सकते हैं आप

आज के समय में भोजन करने का उद्देश्य पोषण पाना कम और पेट भरना ज्यादा हो गया है। अधिकांश ऑफिस में लंच टाइम 20 से 30 मिनट तक का होता है, ऐसे में भी जल्दी लंच ओवर करना मजबूरी हो जाती है।

बहुत जल्दी-जल्दी खाते हैं खाना तो इन 5 स्वास्थ्य समस्याओं के शिकार हो सकते हैं आप

Written by Atul Modi |Updated : April 30, 2024 9:25 PM IST

हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा यही बात कहते हैं कि खाना हमेशा आराम से धीरे-धीरे चबाकर खाना चाहिए। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आराम से बैठकर खाना खाने का समय लोगों को बहुत कम मिल पाता है। ऐसे में अक्सर लोग बहुत जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं। यानी उनके भोजन करने का उद्देश्य पोषण पाना कम और पेट भरना ज्यादा होता है। वहीं अधिकांश ऑफिस में लंच टाइम 20 से 30 मिनट तक का होता है, ऐसे में भी जल्दी लंच ओवर करना मजबूरी हो जाती है। दूसरी ओर कुछ लोगों की जल्दी खाने का आदत होती है। लेकिन यह मजबूरी या आदत आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। यह आपके डाइजेशन के लिए बहुत ही खराब है। इसके कारण गैस, सूजन और एसिड रिफ्लक्स जैसी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं जब आप धीरे-धीरे खाना खाते हैं तो आपका पाचन तंत्र रिलैक्स रहता है और पूरी क्षमता से काम कर पाता है।

ये हैं जल्दी खाना खाने के नुकसान

1. पाचन के लिए खतरनाक

जल्दी-जल्दी खाना खाने से भोजन ठीक से नहीं पचता है। दरअसल, जब भोजन को ठीक से चबाया जाता है तो वह पचाने में भी आसान हो जाता है। वहीं भोजन के बड़े टुकड़ों को पचाने में आंतों को दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है, जिससे अपच, पेट फूलना, गैस और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

2. बढ़ सकता है वेट

जब आप जल्दी-जल्दी खाना खाने से आप ज्यादा मात्रा में भोजन करते हैं। क्योंकि जल्दबाजी में ब्रेन को यह संकेत मिलने में देरी होती है कि आपका पेट भर गया है। इससे वेट गेन की समस्या हो सकती है।

Also Read

More News

3. डायबिटीज का खतरा

खाने की स्पीड और डायबिटीज में गहरा कनेक्शन है। जब आप खाना तेजी से खाते हैं तो ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

4. हार्ट के लिए खतरनाक

अगर आप अपने हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको हमेशा धीरे-धीरे भोजन करना चाहिए। क्योंकि तेज स्पीड से खाने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल दोनों का लेवल बढ़ सकता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है।

5. नहीं मिलता पूरा पोषण

जल्दी खाना खाने से आप भोजन के आवश्यक पोषक तत्वों का ठीक से सेवन नहीं कर पाते हैं। जब आप भोजन को ठीक से चबाते नहीं हैं तो उसके पोषक तत्व टूट नहीं पाते और शरीर उन्हें पूरी तरह से अवशोषित ही नहीं कर पाता।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

माइंडफुल ईटिंग को अपनाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपको भोजन का पूरा पोषण मिले तो माइंडफुल ईटिंग को अपनाएं। भोजन के हर बाइट का भरपूर स्वाद लें और उसे खूब चबाकर खाएं। हर बाइट को कम से कम 20 बार चबाएं। बाइट हमेशा छोटी लें। खाने के दौरान टीवी, मोबाइल या लैपटॉप-कम्प्यूटर पर ध्यान न दें।

About the Author

... Read More