Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दूध के साथ गलती से भी ना करें इन चीजों का सेवन, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान

दूध के साथ कई खाद्य पदार्थों का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए अच्छा होता है। वहीं, कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं, जिसका दूध के साथ कॉम्बिनेशन नुकसानदायक (Bad Combination with Milk) हो सकता है।

दूध के साथ गलती से भी ना करें इन चीजों का सेवन, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान

Written by Kishori Mishra |Published : June 24, 2020 10:00 AM IST

Bad Combination with Milk : संपूर्ण आहार होने के कारण दूध को अधिकतर लोग अपने डेली डाइट में शामिल करते हैं। दूध के साथ आप कई सारे खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।  कई खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जिसका दूध के साथ कॉम्बिनेशन काफी सेहतमंद होता है। वहीं, कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं, जिसका दूध के साथ कॉम्बिनेशन सेहत के लिए नुकसानदायक (Bad Combination with Milk) हो सकता है। आइए जानते उन खाद्य पदार्थों के नाम जिसका दूध के साथ सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंचता है।

दूध और नमक

इसमें कैल्शियम से भरपूर होता है। अगर आप दूध के साथ नमक का सेवन करते हैं, तो आपकी पाचन क्रिया बाधित हो सकती है। हालांकि, दूध के अन्य पदार्थों जैसे- दही और बटर के साथ आप नमक का सेवन (Bad Combination with Milk) कर सकते हैं।

दूध और हाई प्रोटीन सोर्स

हाई प्रोटीनयुक्त जैसे- अंडा, मीट और मछली के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। एक साथ हाई प्रोटीनयुक्त चीजों का सेवन करने से शरीर का एनर्जी लेवल घटता है। ऐसे में हमें पानी वाली सब्जि़यां जैसे प्याज, सैलेड और ब्रॉक्ली जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए।

Also Read

More News

मिल्क और स्टार्ची फूड

किसी भी डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ मैदा, पास्ता या ब्रेड जैसे हाई स्टार्च वाले फूड्स का सेवन ना करें। इन्हें पचाने के लिए बहुत ही अधिक एनर्जी की आवश्यकता होती है। मैदा से बनें खाद्य पदार्थों का सेवन करने के बाद थकान, गैस, बदहजमी और पेट फूलने जैसी समस्या होने लगती है।

चाय-कॉफी के साथ खाना

दूध से बनें चाय-कॉफी के साथ हैवी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हमारी पाचन क्रिया बाधित होती है। इसके साथ ही कैफीन के साथ खाना खाने से शरीर के कई पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

मिल्क बेस्ड सीरिअल्स और सिट्रस जूस

सिट्रस जूस में एसिड काफी अधिक होताहै। दूध के साथ जब आप एसिडयुक्त पेय पदार्थ का सेवन करने हैं, तो यह बलगम बना देता है। हमेशा ध्यान रखें कि दूध और जूस का सेवन एक साथ ना करें। दूध पीने के करीब आधे घंटे पहले या फिर बाद में जूस का सेवन करें।

शरीर की बढ़ती चर्बी कुछ ही दिनों में होगी कम, रोजाना सुबह खाली पेट पिएं ये वेट लॉस ड्रिंक

वजन कम करने के लिए छोटे कद के लोगों को क्यों करनी होती है अधिक मेहनत? जानें इसके कारण

जल्दी-जल्दी खाने वाले हो जाएं सावधान! वरना हो सकती है ये गंभीर समस्याएं

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सांस लेने में हो रही है दिक्कत? इन 3 योगासन से फेफड़ों को करें मजबूत

About the Author

... Read More