सवेरे की गयी इस 1 गलती से बढ़ सकता है बैड कोलेस्ट्रॉल, बढ़ता है मोटापे का भी डर

Subah nashta na karne ke nuksan: सुबह नाश्ता ना करने से लोगों में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। वहीं, इस आदत के कारण कई तरह की हेल्थ कंडीशन्स का रिस्क भी बढ़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 22, 2024 1:16 PM IST

Mistake that increases the bad cholesterol level: सुबह का नाश्ता आपकी हेल्थ के साथ-साथ आपके पूरे दिन की एक्टिविटीज को भी प्रभावित करता है। जैसे, सुबह नाश्ता करने से शरीर को पोषण और एनर्जी मिलती है जिससे लोग एनर्जेटिक महसूस करते हैं। वहीं, ब्लड शुगर लेवल जैसी मेडिकल कंडीशन्स को नियंत्रण में रखने के लिए भी लोगों को सुबह हेल्दी और सही नाश्ता करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा वेट लॉस की कोशिश में लगे लोगों को भी सुबह अपने ब्रेकफास्ट पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। हालांकि, कुछ लोग वजन बढ़ने के डर से कई बार सुबह नाश्ता नहीं करते। इन लोगों को लगता है कि सुबह नाश्ता ना खाने से उनका वजन नियंत्रण (Skipping breakfast myths) में रहेगा और उन्हें मोटापे की समस्या नहीं होगी। इसी तरह बहुत-से लोग सुबह भागदौड़ के चक्कर में भी नाश्ता स्किप कर देते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपकी यह गलती आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम कर सकती (skipping breakfast and bad cholesterol) है। जी हां, सुबह ब्रेकफास्ट स्किप करने से आपका बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है और इससे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। आइए जानें कैसे भूखे रहकर या ऑयली फूड (Oily foods) ना खाकर भी आपका बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कैसे बढ़ सकता है।

भूखे रहने से कैसे बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल?

एक नयी रिपोर्ट के अनुसार, सुबह ब्रेकफास्ट ना करनेसे शरीर लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन ((LDL) यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। यूएस के नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, भूखे रहने से आर्टरीज में प्लाक जमा (Plaque buildup) होने लगता है। इससे हार्ट को नुकसान होता है और स्ट्रोक या हार्ट अटैक जैसी कंडीशन्स का रिस्क (Risk of heart attack) भी बढ़ जाता है। इसीलिए, सुबह नाश्ता स्किप करने वाले लोगों में हार्ट अटैक आने की आशंका भी अधिक होती है।

बढ़ सकता है हार्ट अटैक का रिस्क

दरअसल, सुबह नाश्ता ना करने से शरीर में एथेरोस्क्लेरोसिस (atherosclerosis) नामक कंडीशन का रिस्क भी बढ़ जाता है। इस स्थिति में हार्ट की तरफ रक्त का संचार धीमा हो सकता है। इससे, हृदय को पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं मिलता और हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क बढ़ सकता है। इसी तरह नाश्ते के समय पर केवल चाय पीना (drinking tea empty stomch), फ्रूट जूस पीना या केवल पानी पीने की आदत के कारण भी हार्ट को नुकसान हो सकता है।

सुबह ब्रेकफास्ट ना करने के ये भी हैं नुकसान (Health hazards of skipping breakfast)

  1. नाश्ता ना करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म कम हो सकता है जिससे वजन कम करने में परेशानी आ सकती है।
  2. शरीर में पोषक तत्वों की कमीहो सकती है।
  3. लम्बे समय तक भूखे रहने से माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।
  4.  भूखे रहने से कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर इसका बुरा असर पड़ता है और हार्ट डिजिज का खतरा बहुत तेजी से बढ़ सकता है।
  5. लम्बे समय तक भूखे रहने से लोगों का ब्लड शुगर लेवल तेजी से कम हो सकता है। वहीं, नॉन-डायबिटिक्स लोगों में  ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source