बच्चे की अच्छी हाइट के लिए जरूरी है ग्रोथ हार्मोन, जानें वे 5 फूड्स जो बच्चे में Growth Hormone बढ़ाते हैं

Bacho me growth hormone kaise badhaye | अगर आप बच्चे की ग्रोथ को अच्छा बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिसमें बच्चे की डाइट में कुछ ऐसे स्पेशल फूड्स को शामिल करें जो उसके ग्रोथ हार्मोन को बढ़ाने में मदद करे।

बच्चे की अच्छी हाइट के लिए जरूरी है ग्रोथ हार्मोन, जानें वे 5 फूड्स जो बच्चे में Growth Hormone बढ़ाते हैं

Written by Mukesh Sharma |Published : May 25, 2025 4:52 PM IST

Bache ki height badhane ke liye kya khilayen: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ऊँचे कद वाले बनें। इसके लिए शरीर में ग्रोथ हार्मोन (Growth Hormone) का संतुलन बहुत जरूरी होता है। ग्रोथ हार्मोन एक महत्वपूर्ण हार्मोन है, जो बच्चों की शारीरिक वृद्धि और विकास में अहम भूमिका निभाता है। यह हार्मोन पिट्यूटरी ग्रंथि (pituitary gland) से निकलता है और हड्डियों, मांसपेशियों और ऊतकों के विकास को नियंत्रित करता है। ग्रोथ हार्मोन बच्चों की लंबाई बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूत करने और शरीर की चयापचय क्रियाओं को संतुलित करने में मदद करता है। यदि यह हार्मोन पर्याप्त मात्रा में न बने तो बच्चे की वृद्धि धीमी हो सकती है। सही खानपान से इस हार्मोन का स्तर बढ़ाया जा सकता है। आइए जानें ऐसे 5 फूड्स जो बच्चों में नेचुरल रूप से ग्रोथ हार्मोन को बढ़ाने में मदद करते हैं।

दूध व डेयरी उत्पाद (Milk and Dairy products)

बच्चों की डाइट में डेयरी उत्पादों का होना बेहद जरूरी है। दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी के अच्छे स्रोत होते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाने और हाइट बढ़ाने में सहायक होते हैं। रोजाना एक गिलास दूध बच्चों की ग्रोथ में मदद करता है।

अंडे (Eggs)

आप अपने बच्चों को अंडे भी जरूर खिलाए। अंडों में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन और अमीनो एसिड्स होते हैं, जो ग्रोथ हार्मोन को सक्रिय करते हैं। विशेष रूप से अंडे का सफेद भाग बच्चों की मांसपेशियों के विकास और शरीर की मरम्मत में सहायक होता है। अंडे का सेवन करना बच्चे के लिए जरूरी है।

Also Read

More News

सोया और सोया उत्पाद (Soy and soy products)

सोया उत्पाद भी बच्चों की सेहत के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। सोया में प्लांट-बेस्ड प्रोटीन और जरूरी अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं। टोफू, सोया मिल्क और सोया चंक्स बच्चों की ग्रोथ को बूस्ट करने में कारगर हैं, खासकर शाकाहारी बच्चों के लिए।

ओट्स और साबुत अनाज (Oats and Whole grains)

आज कल के बच्चे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती हैं। ओट्स, ब्राउन राइस, और गेहूं जैसे साबुत अनाज में फाइबर, जिंक और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं। ये हार्मोन बैलेंस करने और संपूर्ण विकास में सहायक होते हैं।

फल और सब्जियां (Fruits and Vegetables)

बच्चों की सही ग्रोथ के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी है। गाजर, पालक, केला और पपीता जैसे फल और सब्जियां विटामिन ए, सी और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पिट्यूटरी ग्रंथि को सक्रिय रखते हैं और ग्रोथ हार्मोन को प्राकृतिक रूप से बढ़ाते हैं।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।