
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 2, 2023 9:27 PM IST
Ayurvedic Diet Tips For Joint Pain: हमारी लाइफस्टाइल का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसीलिए, अगर किसी की लाइफस्टाइल भागदौड़भरी या स्ट्रेसफुल है तो इससे ना केवल उनकी मेंटल हेल्थ बल्कि फिजिकल हेल्थ भी प्रभावित होती है। इसी तरह अगर कोई व्यक्ति किसी पुरानी बीमारी या हेल्थ प्रॉब्लम से पीड़ित हो तो उस समस्या से जुड़े लक्षण भी बढ़ सकते हैं। ऐसी ही एक समस्या है जोड़ो का दर्द (joint pain in winters) या जॉइंट पेन। थकान, भागदौड़ और गलत खान-पान की वजह से अब ना केवल बुजुर्गों बल्कि कम उम्र के लोगों के जोड़ों में दर्द की शिकायत बढ़ रही है। वहीं, महिलाओं को अक्सर हड्डियों की कमजोरी और जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है। दरअसल, शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो जाने से हड्डियां और जॉइंट्स के कनेक्टिव टिश्यूज (connective tissues) कमजोर पड़ने लगते हैं। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। वहीं, सर्दियों के मौसम में लोगों के लिए इन समस्याओं से बच पाना और मुश्किल हो जाता है। (Causes of increasing Joint Pain problem in winters)
चूंकि ठंड की वजह से हड्डियों और जोड़ों का दर्द सर्दियों में बहुत अधिक बढ़ जाता है ऐसे में आपको सावधानी से ऐसे फूड्स का चयन करना चाहिए जो बोन डेंसिटी बढ़ाते हो, हड्डियों को मजबूत बनाएं और शरीर में सूजन भी कम करें। आयुर्वेद में भी ऐसे कई उपाय और डाइट टिप्स बताई गई हैं जो जॉइंट पेन जैसी तकलीफों से आराम दिलाने में कारगर साबित हो सकती हैं। आइए जानें कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जो जोड़ों के असहनीय दर्द को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
कैल्शियम हमारी हड्डियों का मुख्य तत्व है इसीलिए, जब पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम प्राप्त नहीं होता तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और उनमें दर्द की शिकायत शुरु हो जाती है। कैल्शियम की कमी (Deficiency of calcium in body) से ऑस्टियोपोरोसिसबीमारी भी हो सकती है और कई समस्याएं बढ़ भी सकती हैं। ऐसे में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा के लिए आप दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स के अलावा, तिल (sesame seeds), सोयाबीन (soyabean), हरी पत्तेदार सब्जियां (green leafy vegetables), अंडे (eggs) और अंजीर (dry fig) का सेवन करें।
शरीर द्वारा कैल्शियम को अवशोषित कर उससे हड्डियों और सभी अंगों को पोषण करने में विटामिन डी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं मिलता तो यह प्रोसेस भी ठीक तरीके से आगे नहीं बढ़ पाता और आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसी तरह जोड़ों का दर्द भी बहुत अधिक बढ़ जाता है। विटामिन डी की अच्छी खुराक के लिए आप विटामिन डी सप्लीमेंट्स (अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार ) भी ले सकते हैं। इसके अलावा इन फूड्स का सेवन करें-