आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया फल खाने का सही नियम, जानिए कब और कैसे करें फल का सेवन

फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। लेकिन गलत समय और गलत तरीके से इनका सेवन करता हमारी सेहत पर विपरीत असर भी डाल सकता है। आयुर्वेद में फलों को खाने के कुछ नियम बताए गए हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 11, 2023 6:08 PM IST

आयुर्वेद के नियम हमारी सेहत से गहराई से जुड़े हैं। खानापान की कुछ आदतें, नियम और तरीके बदलकर हम अपनी सेहत में सुधार कर सकते हैं। इन्हीं में शामिल हैं फलों का सेवन करने के तरीके। आयुर्वेद के अनुसार फलों का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन ये आपको कितना पोषण देंगे, यह इस बात पर निर्भर है कि आप इन्हें कब और कैसे खाते हैं। सही समय और तरीके से इन्हें खाना बेहद फायदेमंद होता है। तो चलिए जान लेते हैं क्या हैं फलों को खाने के सही तरीके।

भूलकर भी न करें ये गलती

आजकल लोग खाने के साथ फलों का सलाद खाना पसंद करते हैं। आयुर्वेद डॉ. चैताली राठौड़ के अनुसार ऐसा करना न सिर्फ आपकी सेहत खराब कर सकता है, बल्कि इससे आपको फलों का कोई लाभ भी नहीं मिलता है। भोजन के साथ फल खाने से आपको कई स्किन प्रॉब्लम और अपच हो सकती है। साथ ही शरीर में सूजन भी आ सकती है।

आप जितना समझते हैं उतना फायदेमंद नहीं है जूस

ये बात सच है कि फलों का जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इससे भी ज्यादा फायदेमंद है फलों को चबाकर खाना। आयुर्वेद के अनुसार फलों को चबाने से इनमें मौजूद फाइबर भी शरीर में जाते हैं। साथ ही इसका स्वाद भी अधिक आता है। अगर आप बुजुर्ग हैं, फलों को चबा नहीं सकते तो ऐसी स्थिति में आप जूस का सेवन कर सकते हैं। नहीं तो फलों को चबाकर ही खाएं।

रात में फल खाने से बचें

डॉ. चैताली राठौड़ के अनुसार फल सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप सही समय पर इनका सेवन करें। आयुर्वेद के अनुसार अगर आप देर शाम या रात के समय फल खाते हैं तो यह कफ का कारण बन सकता है। इसी के साथ इन्हें पचाने में भी परेशानी होती है और इनके पोषण पूरे नहीं मिल पाते हैं।

इनके साथ न खाएं फल

आयुर्वेद के अनुसार कुछ फलों का सेवन दूध के साथ कभी नहीं करना चाहिए। जैसे जामुन और दूध का सेवन कभी साथ नहीं करना चाहिए। इससे बॉडी में एसिड बनता है। आमतौर पर लोग के दूध के साथ केला खाना पसंद करते हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह कॉम्बिनेशन भी नुकसानदायक है। इससे आंत में भारीपन होता है। इसी के साथ आम और एवोकाडो को भी दूध के साथ नहीं खाना चाहिए।

मौसमी फलों का सेवन जरूर करें

आजकल विदेशी फलों को खाने का मानों ट्रेंड चल पड़ा है। वहीं हर फल अब हर मौसम में मिलने लगा है, लेकिन ये बहुत गुणकारी होंगे ऐसा नहीं है। इसलिए आप हमेशा मौसम के अनुसार फल खाएं। यानी मौसमी फलों का सेवन सबसे बेस्ट है। ये काफी गुणकारी होते हैं और आपको भरपूर पोषण देंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.