... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : August 18, 2020 5:04 PM IST
बरसात में इन चीजों से रहें दूर, जानिए आयुर्वेदिक वर्षा ऋतुचर्या डाइट टिप्स
Monsoon Diet Tips: बारिश के सीजन में बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें खाने के लिए मना किया जाता है। आर्युवेद में इन सभी चीजों को लेकर एक अलग नियम बनाया गया है। आयुर्वेद के इन नियमों का पालन करके हम स्वस्थ जीवनशैली को अपना सकते हैं। बरसात ही नहीं, आयुर्वेद में हर एक मौसम के अनुरूप जीवनशैली और खानपान के नियम बताए गए हैं। आयुर्वेद के इन नियमों को ऋतुचर्या (Monsoon Diet Tips) कहते हैं। आज हम आपको आयुर्वेद के अनुसार बारिश के सीजन में कैसा खानपान होना चाहिए, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। इन आहार को अपनाकर आप अपनी इम्यूनिटी पावर को (Monsoon Diet Tips) बूस्ट कर सकते हैं।
साबुत अनाज में बहुत ही ताकत होता है। ये फाइबर से भरपूर होने के साथ-साथ इसमें कई तरह के विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। बारिश के सीजन में आप चावल, ज्वार, गेंहूं, ओट्स, क्विनोआ, मक्का इत्यादि चीजों का सेवन कर सकते हैं। यह सभी अनाज आपके सेहत के लिए आपकी अच्छे होते हैं।
आयुर्वेद में मौसमी फलों का बहुत ही महत्व होता है। मौसमी फल और सब्जियां सेहत के लिए काफी अच्छी होती हैं। फल और सब्जियों में कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जिसकी वजह से हमारा शरीर काफी समय तक स्वस्थ रहता है। बारिश के सीजन में हमें रंगीन फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए।
इस सीजन में आप कद्दू, प्याज, भिंडी, टमाटर, लहसुन, अरबी, अदरक, तोरई, बैंगन, शिमला मिर्च इत्यादि चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा फलों में आप अनार, सेब, चेरी, आड़ू, नासपाती, अनानास, कीवी, जामुन और अन्य लोकल फलों का सेवन कर सकते हैं।
थुलथुली चर्बी को करना है गायब, तो सुबह खाली पेट पिएं संतरे और तुलसी का ये जूस
96 किलो की सारा अली खान कैसे हो गई स्लीम? वीडियो देख आप सेट करें अपना फिटनेस गोल