
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 26, 2025 12:31 PM IST
सर्दियों के मौसम में स्वादिष्ट और हेल्दी सब्जियों की ढेर सारी वेरायटी उपलब्ध होती हैं। ऐसे में इन सब्जियों से तैयार अलग-अलग डिशेज लोग एक-दूसरे को खाना-खिलाना पसंद करते हैं। ऐसी ही एक डिश है गाजर का हलवा, जिसके बिना सर्दियों का सीजन अधूरा-सा लगता है। देसी घी, ड्राई फ्रूट्स और दूध से तैयार गाजर का हलवा (Carrot Halwa) देखते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। गाजर का हलवा (Gajar ka halwa) दिन में किसी भी समय खाया जाता है इसीलिए, यह नाश्ते से लेकर डिनर तक किसी भी समय डेजर्ट के तौर पर खाया जाता है। गाजर का हलवा स्वाद से भरपूर और पौष्टिक होता है। हालांकि, यह बहुत जरूरी है कि गाजर का हलवा सही तरीके से खाया जाए। आइए जानते हैं सर्दियों में गाजर का हलवा किस तरह खाने से सबसे अधिक लाभ हो सकते हैं और गाजर का हलवा खाते समय कौन-सी गलती नहीं करनी चाहिए।
गाजर का हलवा बनाते समय सीजनल सब्जी गाजर का इस्तेमाल किया जाता है। गाजर में विटामिन ए (Vitamin A) के साथ-साथ विटामिन सी (Vitamin C), विटामिन के (Vitamin K) और डाइटरी फाइबर (Dietary Fiber) से भरपूर होता है। वहीं, हलवा बनाते समय गाजर को मीठे दूध में पकाया जाता है जो हलवे में कैल्शियम (Calcium) और विटामिन डी (Vitamin D) की मात्रा बढ़ाने का काम करता है। साथ ही देसी घी मिलाने से हलवे में हेल्दी फैट्स (Healthy fats) की अच्छी मात्रा भी ऐड हो जाती है। घी के गुड फैट्स हड्डियों से लेकर ब्रेन और मसल्स की शक्ति बढ़ाते हैं। गाजर और घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ाने का भी काम करता है। जिससे वायरल इंफ्केशन (Viral infection) और मौसमी बीमारियों (Seasonal diseases) से आप सुरक्षित रह पाते हैं।
जैसा कि गाजर का हलवा स्वाद में मीठा होता है इसीलिए बहुत अधिक मात्रा में खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और हाई कैलोरी फूड होने की वजह से यह मोटापा भी बढ़ा देता है। इन समस्याओं से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।