High BP के मरीजों को कभी नहीं करना चाहिए इन 5 फूड का सेवन, खतरे के निशान से ऊपर चला जायेगा आपका ब्लड प्रेशर लेवल

हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन एक आम समस्या है जिससे अधिकांश लोग प्रभावित हैं। यहां कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बताया गया है दिन के परहेज करने से आप अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रख सकते हैं। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 16, 2021 10:57 AM IST

चटपटी और तली हुई चीजें जब हमारे सामने आती हैं तो मुंह में पानी आ जाता है। यहां तक कि कुछ ऐसे भी खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन हम नियमित रूप से करते हैं। जबकि इस तरह के खाद्य जाने-अनजाने हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन करने से एक स्वस्थ व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर के मरीज भी बन सकता है। जो आगे चलकर हृदय रोगों का कारण बनता है।

ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में छपे लेख के अनुसार, हृदय रोगियों की मृत्यु दर को कम करने के लिए हाई ब्लड प्रेशर की रोकथाम जरूरी है। इसके लिए वजन नियंत्रित रखना और खाने में सोडियम की मात्रा में कटौती हाइपरटेंशन को नियंत्रित कर सकता है। वहीं अपनी डाइट में कैल्शियम और पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाना फायदेमंद होता है।

इसलिए यदि आप अपने शरीर में हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिनसे आपको परहेज करना चाहिए।

1. कॉफी

कॉफी में कैफीन नाम का एक उत्तेजक पाया जाता है,  जो आपके ब्लड प्रेशर लेवल को बहुत अधिक बढ़ा सकता है। इसमें कैफीन के साथ-साथ शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। जिसके कारण इसे हाई ब्लड प्रेशर वाले पेशेंट को लेने से मना किया जाता है।

2. डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ

डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों में सोडियम यानी नमक की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो आपके ब्लड प्रेशर के लिए बहुत ही खतरनाक है। अगर आप इस तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो छोड़ दीजिए। वरना यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

3. प्रोसेस्‍ड मीट

Processed मीट सोडियम का लेवल बहुत ज्यादा होता है। क्योंकि इस प्रकार के मीट को तैयार करने के लिए सोडियम की आवश्यकता होती है। इसके अलावा सैंडविच, बर्गर, अचार और ब्रेड जैसी चीजों में सोडियम का लेवल बहुत हाई होता है, जो उच्चतर रक्तचाप के रोगियों के लिए खतरनाक हैं।

4. पीनट बटर

मूंगफली शरीर में फैट बढ़ाने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा पीनट बटर में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे बचना चाहिए। हालांकि यदि आप कुछ भी नेटबिटर खाना चाहते हैं तो आप बिना नमक वाली मूंगफली के साथ घर पर एक कुछ बना सकते हैं।

5. मक्खन

मक्खन के साथ ब्रेड खाना सभी पसंद करते हैं, लेकिन चूंकि यह मैदे से बना है, यह हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं है क्योंकि इससे वजन बढ़ सकता है और इसमें चीनी की मात्रा अधिक हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.