पीरियड्स के वक्त कभी न खाएं ये 3 चीजें, ब्लोटिंग के साथ बढ़ेगा पेट में दर्द

पीरियड्स किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होते हैं। इस दौरान कई महिलाओं को दर्द, पेट में सूजन और ब्लोटिंग जैसी समस्या से जूझना पड़ता है। यही कारण है कि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को हेल्दी फूड के सेवन की सलाह दी जाती है। पोषण विशेषज्ञ और न्यूट्रिशन कहते हैं कि मासिक धर्म के दौरान हेल्दी डाइट से पीरियड्स के दर्द और क्रैम्प्स को कम किया जा सकता है। आज हम आपको फूड्स की एक ऐसी लिस्ट बता रहे हैं जिससे आपको पता चलेगा कि पीरियड्स के दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 2, 2020 1:46 PM IST

पीरियड्स किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होते हैं। इस दौरान कई महिलाओं को दर्द, पेट में सूजन और ब्लोटिंग जैसी समस्या से जूझना पड़ता है। यही कारण है कि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को हेल्दी फूड के सेवन की सलाह दी जाती है। पोषण विशेषज्ञ और न्यूट्रिशन कहते हैं कि मासिक धर्म के दौरान हेल्दी डाइट से पीरियड्स के दर्द और क्रैम्प्स को कम किया जा सकता है। आज हम आपको फूड्स की एक ऐसी लिस्ट बता रहे हैं जिससे आपको पता चलेगा कि पीरियड्स के दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

इन चीजों के सेवन से बचें

एल्कोहल

जब किसी लड़की को पीरियड्स होते हैं तो उसे एल्कोहल के सेवन से बचना चाहिए। यह आपकी स्थिति को भयानक कर आपके दर्द को बढ़ा सकता है। शराब हैंगओवर से लेकर सिरदर्द तक शरीर पर कई प्रभाव डालती है। साथ ही इससे चेहरे पर सूजन भी आ सकती है।

blood sugar levels Coffee: 3 to 5 cups of coffee a day may help lower your risk of developing type 2 diabetes. But have it without cream and sugar.

कॉफी

कुछ ऐसी ड्रिंक्स हैं जिन्हें पीरियड्स के दौरान सेवन करने से बचना चाहिए। कॉफी, एनर्जी ड्रिंक्स आदि जैसे पेय न पीएं। इनसे सिरदर्द और पेट में कब्ज हो सकती है। साथ ही यह कई पाचन समस्याओं का कारण भी बन सकता है।

नमक और स्पासी फूड

पीरियड्स के दौरान नमक और स्पासी फूड के सेवन से भी बचना चाहिए। साथ ही पैक्ड फूड के सेवन से बचें क्योंकि उनमें नमक और सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। डॉक्टर्स कहते हैं कि जब नमक का अधिक सेवन किया जाता है तो वह बॉडी में पानी की मात्रा को रोक देता है जिससे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। साथ ही स्पासी फूड से भी दूर रहें।

इन चीजों का सेवन करें

चिकन और फिश

चिकन और फिश आयरन और प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत, ऐसे में कोशिश करें कि इन्हें अपने आहार में शामिल करें। प्रोटीन का सेवन आप शरीर के लिए बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण होता है। यह आपको अधिक समय एनर्जी देता है और आपको फुल भी रखता है। चिकन और फिश प्रोटीन के साथ ही ओमेगा 3 फैटी एसिड का भी जबरदस्त स्त्रोत है।

Cereals

क्विनोआ और दाल

क्विनोआ आयरन, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। “यह ग्लूटन फ्री भी है और इसके सेवन से आपको भूख भी नहीं लगती है और पेट खाली भी नहीं लगता है। जबकि दाल प्रोटीन का जबरदस्त स्रोत हैं। यदि आप शाकाहारी हैं तो आपको दाल का सेवन जरूर करना चाहिए। क्विनोआ और दाल आयरन से भी भरपूर होते हैं।

नट्स और डार्क चॉकलेट

सुनिश्चित करें कि आप अपने आहार में डार्क चॉकलेट शामिल करें क्योंकि यह मैग्नीशियम और आयरन से समृद्ध है। महिलाओं को ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनमें आयरन की प्रचुर मात्रा होती है। नट्स और डार्क चॉकलेट ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं और प्रोटीन के भी बेहतरीन स्रोत होते हैं। यदि आपको नट्स खाना पसंद नहीं तो आप इन्हें स्मूदी में शामिल कर सकते हैं। साथ ही डार्क चॉकलेट को भी अपनी डाइट में शामिल करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source