Ragi Mudde Recipe: भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने हाल ही में लोगो को हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के लिए जंक फूड से परहेज करने की अपील की। वैक्सीनेशन से जुड़े एक कार्यक्रम में बात करते हुए उपराष्ट्रपति ने कोरोना महामारी के दौरान हेल्दी इटिंग और पौष्टिक भोजन खाने के महत्व की तरफ भी ध्यान खींचा। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने जंक फूड और फास्ट फूड खाने वाले लोगों को कुछ ऐसी डिशेज़ के नाम भी सुझाए जो पारम्परिक होने के साथ-साथ शरीर के लिए बहुत अधिक फायदेमंद साबित होते हैं। ऐसी ही एक पारम्परिक डिश है रागी मुड्डे। आइए जाने क्या है इस डिश की खासियत और पढ़ें इसकी रेसिपी। (Ragi Mudde Recipe In Hindi)
क्या है रागी मुड्डे ?
रागी या नाचनी के आटे से बना एक पारम्परिक व्यंजन है रागी मुड्डे, जिसे दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में बनाया जाता है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों के रोज़मर्रा के भोजन का हिस्सा है। पारम्परिक थाली में इसे चटनी, साबर और प्याज या सलाद के साथ परोसा जाता है। हालांकि, हर परिवार में इसे पकाने और परोसने का स्टाइल भिन्न होता है। रागी मुड्डे पौष्टिक होने का साथ-साथ एक डायबिटिक फ्रेंडली फूड है। इसीलिए, इसका सेवन वे लोग भी कर सकते हैं जो हाई ब्लड शुगर लेवल की समस्या से पीड़ित हैं। यहां पढ़ें रागी से बनी हेल्दी रेसिपी।
रागी मुड्डे बनाने के लिए सामग्री
100 ग्राम रागी का आटा
1 गिलास पानी
स्वादानुसार नमक
रागी मुड्डे बनाने का तरीका
रागी मुड्डे बनाने के लिए किसी बड़े बर्तन में 2 कप पानी उबलने के लिए रखें। इसमें, आधा से एक चम्मच नमक और 1-2 चम्मच देसी घी मिलाएं।
फिर, इसे एक बार चम्मच से हिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें और पानी में अच्छी तरह उबाल आने तक उसे पकाएं।
एक कटोरी लें और उसे गर्म पानी से आधा भरें। इसमें, 2-3 चम्मच रागी का आटा मिलाए। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटें और अगर आटे में कोई गूठली या गांठ बनी है तो उसे तोड़कर पानी में मिक्स कर लें।
जब, आंच पर रखा पानी उबलने लगे तो उसमें कटोरी में बना रागी का मिश्रण डाल दें और मिश्रण को चम्मच से मिलाएं ताकि, आटा जले नहीं और बर्तन में चिपके नहीं।
अब बाकी का बचा हुआ रागी का आटा भी उबलते हुए पानी में पलटें। धीमी आंच पर पानी और आटे को अच्छी तरह मिक्स करते हुए पकाएं। ज़रूरत के अनुसार इसमें एक्स्ट्रा पानी भी मिलाया जा सकता है।
आंच को लगातार कम रखते हुए स्मूद और गाढ़ा पेस्ट बनाएं (जिस तरह आटे का हलवा तैयार किया जाता है ठीक उसी तरीके से यहां तक की रेसिपी तैयार करनी है।
अब, बर्तन को ढंके और रागी के आटे को अच्छी तरह पकाएं। जब, आटा अच्छी तरह पक जाए तो एक प्लेट में थोड़ा-सा घी लगाकर इस मिश्रण को उस थाली पर पलट दें।
अब, आटे को बराबर मात्रा में बांटें और गर्म रहते ही इससे छोटे-छोटे गोले या लोइयां बनाएं। हर हिस्से को हल्के हाथों से गोले का आकार दें और इसे एक तरफ रख दें।
पसंद के अनुसार, ऊपर से थोड़ा-सा घी डालें और दाल (Dal),सांबर (Sambhar) या चटनी (Chutney) के साथ इसे सर्व करें।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.