Advertisement

बढ़ती गर्मी में मैंगो लस्सी का करें सेवन, जानें बनाने का तरीका

मैंगो में फाइबर की मात्रा पर्याप्त पायी जाती है जो पाचन तंत्र को ठीक रखने का काम करती है। आम में पर्याप्त मात्रा में विटामिन भी पाये जाते हैं जो शरीर को पोषण देते हैं। जब आम को दही के साथ मिलाकर मैंगो लस्सी बनायी जाती है तो यह और भी खास बन जाती है। क्योंकि दही में प्रोबायोटिक बैक्टैरिया पाये जाते हैं जो पाचन तंत्र और आंत की हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है।

Written By akhilesh dwivedi
Updated : May 29, 2019 4:51 PM IST

क्या आपने कभी मैंगो लस्सी का सेवन किया है ? अगर नहीं किया है तो आपको मैंगो शेक लस्सी का सेवन जरूर करना चाहिए। मैंगो में पाये जाने वाले ज्यादातर पोषक तत्व गर्मी के मौसम में शरीर को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

गर्मियों में हम मैंगो शेक जैसी चीजों का उपयोग करते हैं लेकिन गर्मियों में मिलने वाले आम से आप कई तरीके डाइट बना सकते हैं। बाजार में मिलने वाले मैंगो शेक तो सभी पीते हैं लेकिन क्या आपने कभी मैंगो लस्सी का सेवन किया है ? अगर नहीं किया है तो आपको मैंगो शेक लस्सी का सेवन जरूर करना चाहिए। मैंगो में पाये जाने वाले ज्यादातर पोषक तत्व गर्मी के मौसम में शरीर को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

मैंगो में फाइबर की मात्रा पर्याप्त पायी जाती है जो पाचन तंत्र को ठीक रखने का काम करती है। आम में पर्याप्त मात्रा में विटामिन भी पाये जाते हैं जो शरीर को पोषण देते हैं। जब आम को दही के साथ मिलाकर मैंगो लस्सी बनायी जाती है तो यह और भी खास बन जाती है। क्योंकि दही में प्रोबायोटिक बैक्टैरिया पाये जाते हैं जो पाचन तंत्र और आंत की हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। इन 5 नैचुरल डिटॉक्स ड्रिंक से रखें लीवर को हेल्दी।

Advertisement

मैंगो लस्सी बनाने के लिए जरूरी सामग्री 

आम - एक पीस

दही - 1 कप

Advertisement

दूध - चौथाई कप

चीनी - स्वादानुसार

इलायची पाउडर - 1 चम्मच

केसर - एक चुटकी

जरुरत के अनुसार  बर्फ

गर्मियों में साधारण नहीं अनार लस्सी का करें सेवन, जानें बनाने का तरीका और फायदे।

मैंगो लस्सी या आम लस्सी बनाने का तरीका 

मैंगो लस्सी या आम लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्च दूध में केसर डालकर 4 से 5 मिनट के लिए रख दें।

आम को ठीक से साफ करके उसके पल्प को निकाल कर रख लें।

अब मिक्सर में मैगो पल्प, दही, दूध चीनी, इलायची पाउडर और केसर मिलाकर ब्लेंड कर लें। जब यह ठीक से मिल जाये तो उसमें बर्फ डालकर भी ठीक से मिक्स कर लें।

अब आपकी मैंगो लस्सी तैयार है, इसमें आप अपनी सुविधा या स्वाद के हिसाब से ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं।

मैंगो लस्सी या आम लस्सी के फायदे 

गर्मियों में मिलने वाला आम एक मौसमी फल है। मौसमी फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। साल में एक बार फलने वाले आम के बहुत फायदे हैं। विश्व में यह अभी भी सबसे ज्यादा खाये जाने वाला आर्गेनिक फल है। आम में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आसानी से घुलनशील भी होता है। आम में कई तरह के विटामिन पाये जाते हैं जो शरीर को लू से बचाने के साथ पोषण देने का काम करते हैं।

समर हेल्दी ड्रिंक : सत्तू मिंट शरबत से गर्मी को दें मात, जानें इसे बनाने की रेसिपी।

About the Author

... Read More