
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : January 5, 2026 6:19 PM IST
Medically Verified By: Dr. Amit Kumar Sanghi
स्क्रीन देखते हुए खाना खाने से "माइंडफुल ईटिंग" नहीं हो पाती है। जब हम स्क्रीन देखते हुए खाना खाते हैं, तो ध्यान स्क्रीन पर ज्यादा रहता है। इससे दिमाग पाचन को शुरू करने के लिए पर्याप्त संकेत नहीं भेज पाता है। स्क्रीन देखते हुए खाना खाने से शरीर पोषक तत्वों को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता है। इसकी वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने का जोखिम बढ़ जाता है। स्क्रीन देखते हुए खाना खाने से पाचन-तंत्र कमजोर हो जाता है और इससे जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।
अगर आप देर रात में खाना खाते हैं, तो इससे पाचन-तंत्र गड़बड़ा सकता है। इसकी वजह से आपको पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, खाना खाने के बाद लेटने या सोने से एसिड रिफ्लक्स, ब्लोटिंग और भारीपन जैसे लक्षणों का अनुभव होता है। इससे आंतें धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं।
नाश्ता न करने से भी पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। सुबह का नाश्ता पाचन-तंत्र के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए आपको नाश्ता जरूर करना चाहिए। अगर आप नाश्ता नहीं करेंगे, तो इससे मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ सकता है और वजन तेजी से बढ़ सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।