Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Pulses and dal to avoid in high uric acid:हाई यूरिक एसिड की समस्या यूं तो कम गम्भीर मानी जाती है लेकिन जिन लोगों को यह समस्या होती है उनके लिए चलना-फिरना भी मुश्किल हो सकता है। शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाने के बाद यह एसिड धीरे-धीरे कठोर होने लगता है और चीनी या कांच के टुकड़ों की तरह आकार लेने लगता है। ये क्रिस्टल्स (Uric acid crystals) जॉइंट्स और पैरों की उंगलियों के बीच के जॉइंट में जमा होने लगते हैं। इस जमाव के कारण ही लोगों को पंजों में तेज दर्द (Pain in foot and toes) महसूस होने लगता है। शरीर में यूरिक एसिड लेवल बनने और क्रिस्टल्स जमा होने से जोड़ों में दर्द की समस्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। वहीं, लोगों की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती दर्द और तकलीफ बढ़ती जाती है।
यूरिक एसिड की समस्या शरीर में प्यूरीन नामक तत्व के कारण होती है। यह खाने-पीने की अलग-अलग चीजों में पाया जाता है। यह प्युरीन शरीर में पहुंचने के बाद यूरिक एसिड का स्तर बढ़ाने लगता है। वहीं, प्रोटीन का लेवल भी बहुत अधिक बढ़ जाने से हाई यूरिक एसिड की समस्या बढ़ सकती है।दरअसल, बढ़ती उम्र के साथ किडनियों के लिए प्रोटीन का अच्छी तरह पचा पाने में तकलीफें आ सकती हैं। ऐसे में किडनियों का काम भी स्लो हो जाता है। किडनी फंक्शन से जुड़ी इस समस्या के कारण शरीर के अलग-अलग हिस्सों में समस्याएं होने लगती हैं। यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने की समस्या भी ऐसा ही एक लक्षण है जो कमजोर किडनियोंकी वजह से दिखायी देता है। वहीं, अधिक मात्रा में अल्कोहल पीने से भी यूरिक एसिड बढ़ सकता है।
जैसा कि भारतीय घरों में दाल (Dal) का सेवन प्रोटीन और अन्य प्रकार के मिनरल्स के लिए लगभग रोज ही किया जाता है। लेकिन, कुछ प्रकार की दालें ऐसी भी हैं जिनके सेवन से आपकी हाई यूरिक एसिड की समस्या बहुत अधिक बढ़ सकती है। इसीलिए इस प्रकार की दालों का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।
अरहर की दाल (Arhar ki dal) या तूअर दाल (Toor Dal)
छोले या काबुली चने (White Chickpeas)
राजमा (Rajma)
यह भी पढ़ें- मोरिंगा है हेल्दी पर इन 4 तरह के लोगों के लिए है जहर, कभी नहीं करना चाहिए इन्हें सहजन का सेवन