... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : September 15, 2021 12:47 PM IST
इन पोषक तत्वों का जरूरत से ज्यादा सेवन घटा सकता है आपकी उम्र, जानें किन न्यूट्रिएंट्स से दूरी बनाना है सही
हेल्दी ईटिंग के बारे में आप क्या जानते हैं? ज्यादातर लोग मानते हैं कि सही पोषण और सही मात्रा को हेल्दी ईटिंग कहा जाता है। हेल्दी रहने के लिए हेल्दी ईटिंग बहुत ही जरूरी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा पोषक तत्वों का सेवन आपकी उम्र कम कर सकता है। जी हां, जिस तरीके से लंबा जीवन जीने के लिए आपको सही पोषक तत्वों की जरूरत होती है ठीक उसी तरीके से अगर आप इन पोषक तत्वों का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं तो आपका संपूर्ण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
जैसा कि हम जानते हैं कि पौष्टिक भोजन आपकी हेल्दी जीवनशैली के लिए जरूरी है लेकिन अगर आप संतुलित डाइट नहीं लेते हैं तो ये आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरी तरह असर डाल सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे न्यूट्रिएंट के बारे में बता रहे हैं, जिनका आपको अधिक सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ये क्रॉनिक रोगों को बढ़ा सकते हैं।
ट्रांस फैट को अनहेल्दी फैट का सबसे बड़ा प्रकार माना जाता है, जो न केवल खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है, बल्कि अच्छे कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, ट्रांस फैट का अधिक सेवन आपको हृदय रोगों के प्रति अधिक संवेदनशील बना सकता है, जो सबसे घातक बीमारियों में से एक है। इतना ही नहीं ये टाइप 2 डायबिटीज के विकास के आपके जोखिम को भी बढ़ा सकता है। वहीं सैच्यूरेटेड फैट को भी हेल्दी माना जाता है, जो "खराब" कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाकर धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण में मदद करता है। ये भी हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाने का काम करता है।
हम सभी जानते हैं कि सोडियम हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है लेकिन ये उतना ही सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो सोडियम का अधिक मात्रा में सेवन हाई ब्लडप्रेशर, हृदय रोग और स्ट्रोक का कारण बन सकता है। इसके अलावा, यह आपकी हड्डियों को भी कमजोर कर सकता है, क्योंकि इससे कैल्शियम की हानि होती है। पैक्ड फूड आइटम में सोडियम की मात्रा अधिक होती है और यह वास्तव में आपकी उम्र के अनुसार आपके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है।
शुगर से भरे फूड वास्तव में स्वादिष्ट होते हैं। हालांकि, यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद अनहेल्दी और खतरनाक माना जाता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) का दावा है कि शुगर ड्रिंक्स में लगभग 47% अतिरिक्त शुगर होती है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होती है। अधिक शुगर का सेवन हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, डायबिटीज, क्रॉनिक इंफ्लेमेंशन और फैटी लिवर जैसी बीमारियों का कारण बनती है, ये सभी हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ाते हैं।
नाइट्रेट एक प्रकार का रासायनिक यौगिक हैं, जिसे भी एक प्रकार का पोषक तत्व माना जाता है। नाइट्रेट से लैस फूड्स अक्सर स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव छोड़ते हैं, जिसमें दिल की धड़कन, मतली, सिरदर्द और पेट में ऐंठन शामिल हैं। इसके अलावा एक शोध में ये भी संकेत मिला है कि नाइट्रेट से लैस फूड्स का सेवन कैंसर के खतरे को बढ़ाता है।
आयरन का अधिक सेवन भी आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। आयरन युक्त फूड्स के अधिक सेवन से टिश्यू और अंगों में आयरन का निर्माण हो जाता है, जो वंशानुगत हेमोक्रोमैटोसिस का सबसे आम विकार है। इसका इलाज न करने पर गठिया, लिवर संबंधी समस्याएं, डायबिटीज, हार्ट फेल्योर और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.