Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पेट में गैस बनती है तो भूलकर भी न खाएं ये 3 दालें, गुब्बारे की तरह फूल जाएगा पेट

Which Dal Cause Gas: जिन लोगों को पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या रहती है, उन्हें कुछ दालों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

पेट में गैस बनती है तो भूलकर भी न खाएं ये 3 दालें, गुब्बारे की तरह फूल जाएगा पेट

Written by priya mishra |Updated : October 23, 2024 1:27 PM IST

Which Pulses Cause Gas: दाल भारतीय भोजन का एक अहम हिस्सा है। चावल के साथ गरमागरम दाल को सबसे कंफर्टिंग मील माना जाता है। दालें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। दाल में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। लेकिन जिन लोगों को अक्सर गैस और ब्लोटिंग की परेशानी रहती है, उन्हें दाल का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, दाल में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो पाचन को कठिन बना सकते हैं। ऐसे में, अगर व्यक्ति को पहले से ही पेट में गैस या अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हैं, तो उसे इनका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। कुछ दालें पेट में बहुत ज्यादा गैस पैदा कर सकती हैं। ऐसे में, इनका सेवन नहीं करना चाहिए या सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। तो आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि पेट में गैस होने पर कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए? 

उड़द की दाल

उड़द की दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है।  लेकिन यह पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या को बढ़ा सकती है। यह दाल पचने में बहुत भारी होती है इसलिए जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है, उन्हें इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

चना दाल

गैस या ब्लोटिंग की समस्या से परेशान लोगों को चना दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें घुलनशील फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होता है, जो गैस पैदा करने के लिए जाना जाता है। इसके सेवन से आपको अपच और पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप चना दाल का सेवन करते हैं, तो इसे पकाने से पहले कुछ देर पानी में भिगोकर रखें ताकि यह पचने में आसान हो सके।

Also Read

More News

मसूर की दाल

मसूर की दाल भी कुछ लोगों के लिए गैस का कारण बन सकती है। अन्य दलों की तुलना में यह हल्की होती है।  लेकिन फिर भी कुछ लोगों में गैस और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती है। इसलिए इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

गैस से बचने के लिए इस तरह खाएं दाल

दालों को भिगोकर पकाएं

अधिकतर दालों में फाइटिक एसिड और अन्य ऐसे तत्व होते हैं, जो पेट में गैस बना सकते हैं। दालों को रातभर पानी में भिगोने से ये तत्व कम हो जाते हैं और दालें पचने में आसान हो जाती हैं।

हींग का छौंक लगाएं

हींग पाचन के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। दाल पकाते समय हींग डालने से न सिर्फ स्वाद बढ़ता है, बल्कि गैस की समस्या कम हो सकती है।

सीमित मात्रा में करें सेवन

गैस की समस्या से बचने के लिए दाल का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। एक बार में बहुत ज्यादा मात्रा में दाल खाने से बचें, वरना आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अदरक और लहसुन का उपयोग करें

अदरक और लहसुन जैसे मसाले गैस कम करने में मददगार होते हैं। दाल में अदरक और लहसुन डालने से पाचन में सुधार होता है और गैस की समस्या कम हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।