जानें, किन चीजों के साथ शहद खाना हो सकता है नुकसानदायक

चाय या कॉफी के साथ शहद के सेवन से बचें वरना शरीर का तापमान बढ़ सकता है। इससे आपको घबराहट और बेचैनी महसूस हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : April 23, 2019 10:36 AM IST

शहद लगभग हर घर में उपलब्ध होता है। यह एक स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है, साथ ही सदियों से एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में भी इसका इस्तेमाल होता है। दुनिया भर में हमारे पूर्वज शहद के कई लाभों से अच्छी तरह परिचित थे। आज भी कोई इसका इस्तेमाल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करता है, तो कोई वजन कम करने के लिए। बेशक, शहद में कई गुणकारी तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको कई रोगों से दूर रखता है। यह शरीर को स्फूर्ति और ताजगी भी देता है। पर क्या आपको पता है कि इसका सेवन कुछ खास खाद्य पदार्थों के साथ करने से बचने चाहिए। शहद के सेवन में जरा सी चूक सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, शहद के सेवन में इन बातों पर ध्यान जरूर रखना चाहिए।

गर्मी में शहद से पाएं ग्लोइंग स्किन, जानें लगाने का तरीका

- शहद की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसे उन चीजों के साथ खाने से बचना चाहिए, जिसकी तासीर गर्म हो। ऐसा नहीं करेंगे, तो आपको दस्‍त की शिकायत शुरू हो सकती है।

- चाय या कॉफी के साथ शहद के सेवन से बचें वरना शरीर का तापमान बढ़ सकता है। इससे आपको घबराहट और बेचैनी महसूस हो सकती है। गर्मी के मौसम में कम ही शहद का सेवन करें, तो बेहतर होगा।

- शहद के साथ मूली भी ना खाएं। इससे शरीर में टॉक्सिन बनने लगते हैं।

- मीट और मछली के साथ शहद खाने से शरीर में टॉक्सिन बनने लगता है, जो शरीर पर बुरा प्रभाव डालता है।

- घी और शहद को एक समान अनुपात में मिलाकर ही खाएं। ऐसा नहीं करने पर यह शरीर के लिए जहरीला भी साबित हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source