Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Constipation causing drink: आजकल काफी संख्या में लोगों को कब्ज की समस्याएं रहने लगी हैं, जिसके पीछे का प्रमुख कारण लोगों की अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल हैबिट्स माना जाता है। सर्दियों के मौसम में लोग खासतौर पर ज्यादा फ्राइड,ज्यादा शुगर वाली चीजें और अन्य कई प्रकार की अनहेल्दी चीजें खाने लगते हैं, जिसके कारण कब्ज होने लगती है। लेकिन कई बार कुछ लोगों को हेल्दी चीजें खाने के बावजूद भी कब्ज की समस्या होने लगती है, जिसके पीछे का कारण है अनहेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना। जी हां! सिर्फ खाने की चीजों से ही नहीं बल्कि कुछ पीने की चीजों से भी कब्ज की समस्याएं हो सकती हैं, जिनकी पहचान करना बहुत जरूरी है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही ड्रिंक्स के बारे में बताने वाले हैं, जो अक्सर कब्ज का कारण बन सकते हैं।
सर्दियों के मौसम में लोगों को कॉफी पीने की आदत पड़ जाती है और जरूरत से ज्यादा कॉफी का सेवन करना कहीं न कहीं आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। कॉफी का ज्यादा मात्रा में सेवन करना शरीर में पानी की कमी पैदा कर देता है, जिससे डिहाइड्रेशन हो जाती है और कब्ज का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, दिन में एक या दो कप कॉफी पीना सुरक्षित माना जाता है और अगर किसी व्यक्ति को पहले से ही कब्ज है, तो उसमे कॉफी का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।
भारत में लोग कॉफी से ज्यादा चाय पीते हैं। सर्दियों में चाय की खपत काफी बढ़ जाती है और लोग सुबह उठते ही खाली पेट भी चाय पीते हैं और दिन में भी कई बार चाय पी लेते हैं। चॉय में भी कैफीन पाया जाता है और ज्यादा मात्रा में चाय पीना शरीर में डिहाइड्रेशन पैदा करता है, जिससे कब्ज होती है। जिन लोगों को कब्ज है उन्हें कम से कम ही चाय का सेवन करना चाहिए।
शराब का सेवन करना सीधा आपकी आंतों को भी प्रभावित करता है, जिससे बाउल मूवमेंट प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है। जिन लोगों को पहले से ही कब्ज की दिक्कत हो रही है, उन्हें शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही शराब भी शरीर में डिहाइड्रेशन पैदा करने वाले सबसे मुख्य कारणों में से एक है और इसका लगातार सेवन करना आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।
चाय और कॉफी की तरह एनर्जी ड्रिंक्स में भी कैफीन पाया जाता है और यहां तक कि कुछ प्रकार के एनर्जी ड्रिंक्स में तो जरूरत से ज्यादा मात्रा में कैफीन पाया जाता है। इसलिए जिन लोगों को ज्यादा एनर्जी ड्रिंक्स पीने की आदत है, उन्हें कब्ज की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या हो रही है, उन्हें एनर्जी ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए और आप पहले से ही इसका सेवन करते हैं, तो इसे जितना हो सके कम कर दें।
दूध का सेवन करना भी कई बार कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है। हालांकि, ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता हे, लेकिन कुछ लोगों को दूध पीने से भी कब्ज हो जाती है। हालांकि, दूध के कारण कब्ज ज्यादातर उन ही लोगों में देखी जाती है, जिन्हें लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या होती है।