... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : July 8, 2020 7:06 PM IST
बारिश में बीमारियों से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 2 चीजें
Monsoon Diet Tips : बारिश के सीजन में बीमारियां हमारे आसपास भटकती रहती हैं। इसके साथ ही इन दिनों कई भयावह बीमारियों ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। ऐसे में हमें खुद को दुरुस्त रखना बहुत ही जरूरी (Monsoon Diet Tips ) हो गया है। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए हरी सब्जियों और फलों के साथ हमें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं उन आहार (Monsoon Diet Tips ) के नाम -
गर्मियों में आम का पना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, इस बात से आप अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। लेकिन आप बारिश के सीजन में भी आम का पना पी सकते हैं। इससे शरीर को आवश्यक मिनरल्स और लवण मिलते हैं। इसका सेवन आप रोजाना कर सकते हैं। इससे मिलने वाले विभिन्न एसिड्स जैसे पेक्टिन, साइट्रिक, मैलिक इत्यादि आदि शरीर में साल्ट और आयरन की मात्रा को संतुलित बनाए रखते हैं।
इसमें मौजूद विटामिंस जैसे ए, बी-1, बी-2, बी-6 और सी शरीर को एनर्जी देने के साथ पेट से संबंधित बीमारी से बचाव करता है। आम पना में नियासिन, फोलेट जैसे पोषक तत्व की मात्रा अधिक होती है। इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक तंत्र मजबूत होता है। साथ ही मानसिक समस्याओं से भी राहत मिलती है। रिसर्च से पता चलता है कि ये दिमाग को उर्जा देने के साथ-साथ याददाश्त क्षमता को भी बढ़ाता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में पुदीना काफी फायदेमंद होता है। पुदीने से आप कई तरह के डिश बना सकते हैं। आमतौर पर पुदीने की चटनी, पना, चाय और रायता का सेवन किया जाता है। सुबह खाली पेट तीन-चार पुदीने की पत्तियों को चबाकर खाने से शरीर को काफी फायदे होते हैं।
पुदीने में विटामिन सी भरपूर रूप से होता है। यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है। यही कारण है कि ये पेट से संबंधित बीमारियों को दूर करने में हमारी मदद करता है। रिसर्च से इस बात का खुलासा हुआ है कि पुदीने के सेवन से दिमाग शांत होता है।
इसकी पत्तियों को रोजाना सुबह सूंघने से दिमाग को काफी राहत पहुंचती है और सुबह के समय महसूस होने वाली थकान भी दूर होती है। रोजाना पुदीने की पत्तियों से बनी चाय का सेवन करने से स्ट्रेस दूर होता है।