
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 12, 2018 2:09 PM IST
मेनोपॉज की अवस्था में महिलाओं को कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। ©Shutterstock
मेनोपॉज की अवस्था हर महिला के जीवनकाल में आती है। इस अवस्था के दौरान उनके शरीर में अनेक परिवर्तन होते हैं। शारीरिक और मानसिक बदलावों के दौरान अपने शरीर को स्वस्थ रखने और मेनोपॉज के हानिकारक प्रभावों से बचने के लिए आपको अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना होता है। मेनोपॉज की अवस्था में महिलाओं को कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। जानें, किन फूड्स को खाना मेनोपॉज की अवस्था में हानिकारक होता है। गर्भनिरोधक गोली की जगह खाएं ये एक चीज, नहीं होंगी प्रेगनेंट
मसालेदार भोजन- मसालेदार खाना शरीर में गर्मी को बढ़ा देता है जिससे आपको हॉट फ्लैश और बहुत ज्यादा पसीना आने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मसालेदार खाने का सेवन करने से परहेज करें।
प्रोसेस्ड फूड- इन खाद्य पदार्थों में सोडियम काफी अधिक मात्रा में होता है जो की शरीर में वाटर रिटेंशन का खतरा पैदा कर देता है। साथ ही इसका अधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियां पैदा हो सकती है। मेनोपॉज के दौरान ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।
कैफीन- कैफीन के कारण आपकी नींद प्रभावित हो सकती है जिससे आपको बेवजह तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मेनोपॉज की अवस्था में पर्याप्त नींद जरुरी होती है इसलिए कैफीन की बजाय हर्बल टी का सेवन करना चाहिए। प्रेगनेंसी से बचने के लिए अनवॉन्टेड पिल्स लेना कितना सुरक्षित, कितना सफल, जानें सब कुछ
बेक्ड फूड- बेक किए हुए खाद्य पदार्थों में शुगर और सैचुरेटेड फैट्स काफी अधिक मात्रा में होते हैं इसलिए इनका सेवन हानिकारक होता है। इन खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
एल्कोहल- मेनोपॉज की अवस्था में एल्कोहल का सेवन करने से हॉट फ्लैश, सिर दर्द, रात को पसीना आने जैसी समस्याएं पैदा हो जाती है इसलिए इनका सेवन ना करना ही बेहतर होता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.