Avocado Benefits : एवोकाडो दूर करे मोटापा, खाएंगे हर दिन तो त्वचा निखर उठेगी, होंगे ये भी फायदे

एवोकाडो खाने से पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है। जल्दी भूख नहीं लगती, जिससे आपका वजन नहीं बढ़ता (avocado for Weight Loss) है। खाएंगे हर दिन तो त्वचा निखर उठेगी, होंगे ये भी फायदे...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 16, 2020 9:10 PM IST

एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि एक दिन में एक एवोकाडो (Avocado) खाने से निम्न-घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (low-density lipoprotein or LDL) का स्तर कम हो सकता है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को “बैड” माना जाता है। मेयो क्लिनिक के अनुसार, हाई लेवल के एलडीएल कभी-कभी ब्लड वेसल्स वॉल में बन सकते हैं, जो स्ट्रोक या दिल के दौरे का कारण भी बन सकता है। दूसरी ओर, उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (high-density lipoprotein) या एचडीएल को अक्सर “गुड” कोलेस्ट्रॉल के तौर पर जाना जाता है। जानें, एवोकाडो खाने के सेहत लाभ (avocado health benefits in hindi)…

एवोकाडो दूर करे मोटापा 

एवोकाडो खाने से पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है। जल्दी भूख नहीं लगती, जिससे आपका वजन नहीं बढ़ता (avocado for Weight Loss in hindi) है। इसमें मौजूद पोषक तत्व 40 प्रतिशत तक भूख को कम कर देते हैं। सुबह एवोकाडो खाएंगे तो देर तक आपको खाना खाने की जरूरत महसूस नहीं होगी, साथ ही इसमें मौजूद कई पोषक तत्व भी शरीर को प्राप्त हो जाएंगे।

कैंसर से बचाए एवोकाडो फल

एक अध्ययन के अनुसार, एवोकाडो के सेवन (avocado health benefits) से आप कीमोथेरेपी के दौरान होने वाले साइड इफेक्ट को कम कर सकते हैं। यह प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं की वृद्धि को कम करने में भी मदद करता है।

एवोकाडो डायबिटीज रोगी के लिए रामबाण इलाज, जानें खाने का तरीका और समय

कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स करे कम

एवोकाडो के नियमित सेवन (health benefits of avocado in hindi) करने से आपके शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल और प्लाज्मा ट्राइग्लिसराइड्स कम होता है। प्लाज्मा ट्राइग्लिसराइड्स लेवल शरीर में बढ़ने से इंसुलिन बनना कम हो सकता है। इससे आप डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं। साथ ही इस फल में काफी मात्रा में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड भी मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके वजन घटाता है।

एवोकाडो त्वचा के लिए है बेस्ट फल

यदि आप चाहते हैं कि आपकी स्किन ग्लोइंग, हेल्दी और सॉफ्ट बनी रहे, तो एवोकाडो का सेवन करें। इसमें विटामिन ई काफी मात्रा में होती है, जो एंटीऑक्सि़डेंट की तरह भी असर करता है। यह फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी आपकी त्वचा को बचाए रखता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स स्किन की कोशिकाओं को नुकसान नहीं होने देते हैं। एंटी एजिंग, दाग-धब्बों, झुर्रियों आदि से भी बची रहना चाहती हैं, तो एवोकाडो को अपनी डाइट में जरूर करें शामिल।

Weight Loss Tips : डाइट में एवोकाडो करें शामिल मोटापा होगा कम, जानें अन्य फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source