एवोकाडो: खा लिया बहुत ज़्यादा, तो होंगी ये तकलीफें!

क्या आप जानते हैं कि बहुत अधिक एवोकाडो खाने के नुकसान भी हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 12, 2019 3:21 PM IST

एवोकाडो या मक्खनफल प्रोटीन और कई पोषक तत्वों का भंडार होता है। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है जिसे हम एक हेल्दी स्नैक, साइड डिश या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं।  एवोकाडो हमारे बालों और स्किन की सेहत में सुधार करता है। साथ ही यह डायबिटीज़, कैंसर, इनडायजेशन, और डायरिया जैसी समस्याओं और बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करता है।

साथ ही वीनिंग शुरु करने के बाद एवोकाडो एक अच्छे और सेफ बेबी फूड के रुप में भी अपनी उपयोगिता साबित करता है। इसीलिए आप इसे अपने परिवार की अच्छी सेहत के लिए अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत अधिक एवोकाडो खाने के नुकसान भी हो सकते हैं। दिन में आधा एवोकाडो खाने की सलाह एक्सपर्ट्स देते हैं, लेकिन विभिन्न हेल्थ प्रॉब्लम्स और लाइफस्टाइल या उम्र के आधार पर भी डायट में एवोकाडो की मात्रा में बदलाव किए जा सकते हैं। विभिन्न स्टडीज़ और रिसर्च पेपर्स के निष्कर्षो के अनुसार एवोकाडो खाने से इस तरह के नुकसान हो सकते हैं-

  • एवोकाडो में फैट की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसका सेवन वजन बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। अगर आप मोटापे से ग्रसित हैं, तो इसके अधिक सेवन से बचें।
  • जिनकी त्वचा बहुत ही ज्यादा संवेदनशील है, उन्हें इसे खाने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है।
  • ज्यादा मात्रा में एवोकाडो का सेवन करने से पेट ख़राब, पेट में जलन होती है। जिसकी वजह से गैस्ट्रोइन्टेस्टनल इरिटेशन होती है।
  • एवोकैडो के सेवन से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है।
  • एवोकाडो में उच्च मात्रा में कैलोरी होती है और कैलोरी से युक्त फलों का सेवन करने से वजन बढ़ता है।
  • एवोकैडो का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। यदि आप इसे अधिक मात्रा में लेते हैं, तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • एवोकाडो का सेवन प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।