सुबह खाली पेट पीएं इस सस्ती सब्जी का जूस, दूर हो जाएंगी ये 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स

इस सब्जी के स्वास्थ्य लाभ के बारे में अब सारी दुनिया में चर्चा हो रही है और लोग धीरे-धीरे इसे अपनी डाइट में शामिल भी कर रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 6, 2023 9:42 PM IST

Ash Gourd Juice Health Benefits: लौकी और उससे मिलती-जुलती सभी सब्जियां वेट लॉस डाइट के लिए सर्वोत्तम मानी जाती हैं। लो-कैलोरी फूड होने के साथ-साथ इनमें डाइटरी फाइबर और पानी की मात्रा सबसे अधिक होती है जो इन्हें हेल्दी बनाती है। गॉर्ड फैमिली की एक ऐसी ही सब्जी है पेठा या सफेद कद्दू, जिसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में अब सारी दुनिया में चर्चा हो रही है और लोग धीरे-धीरे इसे अपनी डाइट में शामिल भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्यों है यह सब्जी इतनी स्पेशल और इसके सेवन से आपकी हेल्थ को क्या फायदे हो सकते हैं। (Ash Gourd Juice Health Benefits In Hindi. )

सफेद कद्दू के सेवन के सही तरीके क्या हैं?

पेठे की सब्जी, गोल लौकी या सफेद कद्दू में प्रोटीन के साथ-साथ आयरन, जिंक, कैल्शियम और फॉस्फोरस भी पाया जाता है। ये सभी तत्व हड्डियों और मसल्स ग्रोथ के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं। सफेद कद्दू की सब्जी और रायता बनता है साथ ही कई लोग इसका जूस भी बनाकर पीते हैं। वहीं, आगरा में बनने वाली मशहूर मिठाई पेठा भी इसी सब्जी से तैयार किया जाता है। आप अपनी जरूरत और मौसम के अनुसार सफेद कद्दू या पेठे को परांठे, दाल या अन्य सब्जियों के साथ मिक्स करके भी पका सकते हैं।

पेठे का जूस पीने से क्या फायदे मिलते हैं?

  1. बॉडी डिटॉक्स के लिए सुबह खाली पेट सफेद कद्दू का जूस पी सकते हैं। इससे शरीर में जमा टॉक्सिंस आसानी से शरीर से बाहर निकल जाते हैं।
  2. डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ाने के लिए भी पेठे का जूस लाभकारी होता है।
  3. भूख कंट्रोल करने और मीठी, प्रोसेस्ड चीजों को खाने की क्रेविंग कम करने के लिहाज से भी पेठे का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता
  4. है। इसे खाने या पेठे का जूस पीने से देर तक भूख नहीं लगती और आप अनहेल्दी फूड्स खाने से खुद को रोक पाते हैं।
  5. ठंडी तासीर और लिक्विड की मात्रा अधिक होने के कारण सफेद कद्दू का सेवन करने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं हो पाती।