
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 8, 2020 8:09 PM IST
जरा संभलकर करें हींग का अधिक सेवन, सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान
क्या आप अक्सर अपने खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हींग का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां तो अपनी इस पसंद को आज ही बदल लें। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि हींग खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत को भी तरह के लाभ देती है। लेकिन अति किसी चीज की अच्छी नहीं होती है, ठीक ये चीज हींग के साथ भी अप्लाई होती है। आज इस लेख में हम आपको हींग के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं।
हींग के बहुत अधिक सेवन से कुछ लोगों में होंठों में सूजन आ सकती है। हालांकि हींग के अधिक सेवन का यह साइड इफेक्ट हर किसी में नहीं दिखता है। जिनमें दिखता है उनका कुछ समय के बाद अपने आप सही भी हो जाता है। जबकि कुछ लोगों में यह सूजन गर्दन और पूरे चेहरे पर दिखती है। साथ ही हींग का बढ़ता सेवन डायरिया और यहां तक कि कभी कभी गैस का कारण भी बन जाता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से संपर्क किया जा सकता है।
कुछ लोगों को हींग के अधिक सेवन करने के साइड इफेक्ट के रूप में त्वचा पर चकत्ते और रैशेज की समस्या भी हो जाती है। रैशेज के साथ ही स्किन में खुजली और जलन भी साथ आती है। हालांकि यदि समस्या कुछ मिनटों तक रहती है, तो चिंता की कोई बात नहीं है और यह अपने आप कम हो सकती है। लेकिन अगर आपकी त्वचा में सूजन आ जाती है और स्थिति बिगड़ जाती है, तो तुरंत अपने चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। अगर आपको स्किन में रैशेज होते हैं तो आपको हींग के पेस्ट को लहसुन के साथ मिलाकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाया जा सकता है। हींग में मौजूद एंटी इंफ्लामेट्री गुण रैशेज को तुरंत कम देते हैं।
हींग का बहुत अधिक सेवन करने से कुछ लोगों को सिरदर्द और चक्कर भी आ सकते हैं। हालांकि, ये दुष्प्रभाव केवल अस्थायी हैं और थोड़ी देर आराम करने के बाद सही भी हो जाता है। शोध बताते हैं कि कुछ लोगों को हींग के सेवन के बाद चक्कर आने और सिरदर्द की शिकायत होती है। हालांकि, ये अस्थायी प्रतिक्रियाएं हैं और कुछ घंटों में दूर हो सकती हैं। हींग के अधिकांश दुष्प्रभाव कुछ घंटों में कम हो जाते हैं, लेकिन यदि आपको अभी भी लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आगे की सहायता के लिए अपने चिकित्सक से संपर्क करें।
उच्च रक्तचाप और हाइपोटेंशन भी हींग के सेवन से संबंधित स्थितियां हैं। जब आप हींग का सेवन करते हैं तो आपके रक्तचाप में उतार चढ़ाव आ सकता है। जिन लोगों को पहले से ही रक्तचाप की समस्या होती है उन्हें हींग के अधिक सेवन से बचना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं के लिए हींग का अधिक सेवन बिल्कुल सही नहीं है। इससे उन्हें गर्भपात होने का खतरा रहता है। इसके अलावा, स्तनपान कराने वाली माताओं को भी अपने भोजन में अधिक हींग के सेवन से बचना चाहिए। यह आपके बच्चे को स्तनपान किए गए दूध के माध्यम से पहुंच सकता है और उसे नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे रक्त से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। हींग गर्भाशय के संकुचन को उत्तेजित करके गर्भपात का कारण भी बन सकती है। इसलिए, गर्भवती महिलाओं को हींग के अधिक उपयोग से बचना चाहिए। इसके अलावा, हींग शिशुओं में रक्तस्राव विकारों का कारण भी बन सकता है क्योंकि इसमें मौजूद फेरुलिक एसिड स्तन के दूध में जा सकता है। इसलिए, स्तनपान कराने वाली महिलाओं द्वारा इसका सेवन नहीं किया जाना चाहिए और पांच साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दिया जाना चाहिए।