उम्र बढ़ने के साथ डाइट में जरूर शामिल करें ये 3 हेल्दी सीड्स, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

इस मिक्स में 3 भुने हुए सीड्स को शामिल किया जाता है। ये तीन सीड्स हैं, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज और तरबूज के बीज।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : April 16, 2024 5:22 PM IST

बढ़ती उम्र के साथ-साथ पेरेंट्स की सेहत में कई उतार-चढ़ाव आने लगते हैं। ज्वाइंट पेन, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, लो एनर्जी जैसी समस्याएं उन्हें घेरने लगती हैं। वहीं अधिकांश बुजुर्गों को प्रोस्टेट जैसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हर बच्चे की यह जिम्मेदारी है कि वो ढलती उम्र में अपने पेरेंट्स की इन परेशानियों को समझे और अपने समय के साथ उन्हें हेल्दी डाइट दे। एक ऐसी डाइट जो उन्हें भरपूर एनर्जी दे और उनकी इम्यूनिटी बूस्ट करे। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्सा भावसार सावलिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा सीड मिक्स शेयर किया है जो आपके पेरेंट्स की हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है। चलिए जानते हैं कैसे इसे आसानी से घर में ही बनाया जा सकता है।

इन तीन बीजों का है मिक्स

डॉ. सावलिया के अनुसार इस मिक्स में 3 भुने हुए सीड्स को शामिल किया जाता है। ये तीन सीड्स हैं, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज और तरबूज के बीज। इस सुपर हेल्दी सीड मिक्स से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ ही हार्ट हेल्दी रहता है, हड्डियां मजबूत होती हैं, नींद अच्छी आती है, एनर्जी लेवल बढ़ता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और ब्लड शुगर का लेवल भी कम होता है। यह सीड मिक्स वजन कंट्रोल करने के साथ ही प्रोस्टेट जैसी समस्याओं को भी ठीक करता है। यह कोलन और ब्रेस्ट कैंसर से भी बचाव करता है।

पोषक तत्वों से भरपूर हैं ये सीड्स

ये तीनों ही सीड्स काफी हेल्दी हैं और कई बीमारियों को ठीक करने की ताकत रखते हैं। इन तीनों को समान मात्रा में मिलाकर हर सुबह एक टीस्पून मिक्स अपने पेरेेंट्स को देने से आप उनकी हेल्थ में पॉजिटिव बदलाव देख सकते हैं।

1. कद्दू के बीज

कद्दू के बीज यानी पंपकिन सीड्स एंटीऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट और मिनरल से भरपूर होते हैं। विटामिन ई से भरपूर होने के कारण ये हड्डियों को हेल्दी रखते हैं और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और हार्ट का भी ध्यान रखते हैं। अक्सर बुजुर्गों को अनिद्रा की शिकायत होने लगती है। पंपकिन सीड्स में मौजूद ट्रिप्टोफैन के कारण इन बीजों के सेवन से अच्छी नींद आती है। हाई फाइबर से भरे ये बीज वेट लॉस में भी मददगार होते हैं। यह डाइजेशन में सुधार कर ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं। इन बीजों में फाइटोएस्ट्रोजन नामक तत्व होता है जो ब्रेस्ट कैंसर से बचाव करता है।

2. सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज यानी सनफ्लावर सीड्स शाकाहारियों के लिए प्रोटीन के बेस्ट सोर्स में से एक है। विटामिन बी 6 से भरपूर ये बीज याददाश्त बढ़ाने के साथ ही मूड भी फ्रेश रखते हैं। आयरन रिच होने के कारण इन्हें खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है। यह बालों और स्किन के लिए भी बहुत अच्छे रहते हैं। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी ये मदद करते हैं। इनके नियमित सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है और वजन भी कम होता है।

3. तरबूज के बीज

तरबूज के बीज यानी वाटरमेलन सीड्स में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है, ​जो हार्ट के लिए बहुत अच्छा होता है। यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। जिंक से भरे ये टेस्टी बीज इम्यूनिटी बढ़ाने, डाइजेशन ठीक करने और नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इन बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट और वासोडिलेटर भी होते हैं। जो ब्लड वेंस की सूजन कम कर, उन्हें चौड़ा करते हैं, जिससे हार्ट पूरी क्षमता के साथ काम कर पाता है। ये बीज आपको अंदर से मजबूत और बाहर से खूबसूरत बनाते हैं। क्योंकि इनमें विटामिन सी होता है, जो स्किन और बालों दोनों के लिए अच्छा होता है। वहीं प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और कॉपर भी स्किन और बालों के लिए हेल्दी होते हैं। इन बीजों में लाइकोपीन होता है, जो प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source