Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मखाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन सर्दियों में इसका सेवन करने से लाभ दोगुना हो जाता है। बदलती जीवनशैली में लोगों को हेल्दी खाना न मिलने की परेशानी बढ़ रही है। मखाना एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो सेहत के लिए खजाने से कम नहीं है। सर्दी के दिनों में इंसान को बहुत जल्दी-जल्दी भूख लगती है जिसकी वजह से कुछ भी अनहेल्दी खाने की जगह अगर आप मखाने का सेवन करते हैं तो सेहत भी ठीक रहती है और आप मोटापा जैसी बीमारी के भी शिकार नहीं होते हैं। लेकिन मखाने का सेवन कैसे करना है यह भी बहुत खास होता है। आइए जानते हैं मखाने के बारे में कुछ खास बातें।
मखाना में मौजूद तत्व हमारी बॉडी को कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स देते हैं। इसकी 100 ग्राम मात्रा में 350 कैलोरी होती है। इसके अलावा इसमें 9.7 प्रतिशत प्रोटीन, 76 प्रतिशत कार्बोहाईड्रेट, 12.8प्रतिशत नमी, 0.1 प्रतिशत हेल्दी फैट, 0.5 प्रतिशत सोडियम, 0.9 प्रतिशत फॉस्फोरस एंव 1.4 मिलीग्राम आयरन, कैल्शियम, अम्ल और विटामिन-वी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
सर्दी के मौसम में खाने के तरीको में बदलाव जरूरी होता है. मखाना खाने के सही फायदे के लिए उसे खाने का तरीका जरूर पता होना चाहिए. अगर आप मखाने को भोजन के तौर पर लेना चाहते हैं, तो उसका तरीका अलग है. अगर आप मखाना स्नैक के तौर पर खाना चाहते हैं, तो उसका तरीका अलग है.
पैन में थोड़ा सा घी या ऑलिव ऑयल में मखाना को रोस्ट कर लें। इसके बाद इसमें नमक या चाट मसाला मिलाएं। यह क्रंची और टेस्टी जो जाएंगे। आप चाहें तो इसमें काली मिर्च डालकर इसे और भी सेहतमंद बना सकते हैं।
सबसे पहले 1 कप मखाना टुकड़ो में काट लें। अब आधा लीटर दूध उबालें और इसमें 1 टीस्पून चीनी, 5 बादाम, 10 किशमिश डालें। जब दूध उबलकर आधा हो जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। रेग्युलर डाइट में खाने से बॉडी का इंसुलिन लेवल बैलेंस रहता है जिसमें डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। यह बॉडी के टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है।
यह शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और हार्ट अटैक जैसे रोगों की आशंका को कम करता है।
रात को सोने से पहले दूध के साथ मखानों का सेवन करेंगे तो तनाव व अनिद्रा की समस्या से राहत मिलेगी।
इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इसका सेवन जोड़ दर्द, गठिया जैसे मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।
एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर फूल मखाने में एस्ट्रोजन गुण भी होते हैं। जिसमें कब्ज व पेट संबंधी समस्या से राहत मिलती है और भूख सही तरीके से लगती है।
इसमें मीठा बहुत कम है और ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने के लिए मखानों को नियमित रूप से खाएं।
प्रेगनेंसी की कर रही है प्लानिंग तो अभी से खाना शुरू कर दें ये 7 चीजें।
चाय पीते वक्त ज्यादातर भारतीय करते हैं ये 5 गलतियां।
टाइप 2 डायबिटीज और सफेद चावल का क्या सम्बंध है ?
टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को एक्सरसाइज करते वक्त रखना चाहिए इन 10 बातों का ध्यान।
शुगर फ्री गोली या पाउडर का इस्तेमाल क्या नॉन डायबिटीक लोग भी कर सकते हैं ?