
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 14, 2019 3:43 PM IST
नींबू के चाय के लाभ, जानें। © Shutterstock
चाय शरीर की ताजगी बनाए रखने और सुबह के थकान से बचने के लिए सबसे अच्छे पेय पदार्थों में से एक माना जाता है। हर्बल टी, ग्रीन-टी जैसी कई प्रकार की चाय उपलब्ध हैं। प्रत्येक चाय के अपने फायदे और विशेषताएं होती हैं। लोग अपने स्वाद के अनुसार चाय पसंद करते हैं या स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए चाय का उपभोग करते हैं। यदि आप स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए चाय का सेवन करते हैं तो नींबू की चाय आपके लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। नींबू की चाय आसानी से तैयार की जाती है और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। यह आपके शरीर के विषाक्त पदार्थों को नष्ट करते हैं और आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसके अलावा आपको रिफ्रेशमेंट में महसूस कराते हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंट महिलाएं पिएंगी चुकंदर की चाय, तो होंगे ये फायदे
नींबू की चाय में सामग्री
यह काली चाय का एक रूप है, जिसका स्वाद बदलने के लिए नींबू जोड़ा जाता है। चाय में चाय, नींबू का रस और चीनी होती है। नींबू ना केवल स्वाद बदलता है बल्कि रंग भी बदलता है।
नींबू के चाय के लाभ
क्लिंजर और डिटॉक्सीफायर
नींबू की चाय प्रभावी रूप से शरीर से विषाक्त पदार्थों को नष्ट कर देती है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाना जरूरी होता है क्योंकि वे इंफेक्शन और बीमारियों को बढ़ाते हैं। नींबू की चाय की नियमित खपत शरीर को डिटॉक्सीफाई करती है और रोग और इंफेक्शन को कम करती है।
लौंग वाली चाय पीते ही, दूर हो जाएगी सर्दी-जुकाम और गले की खराश
कोल्ड और फ्लू से बचाए
नींबू की चाय सर्दी-जुकाम से राहत प्रदान करता है। यह चाय प्रभावी ढंग से ठंड और फ्लू के लक्षणों को कम कर देती है। बेहतर परिणाम के लिए, आप चाय में अदरक डाल सकते हैं। इसके अलावा, यह गले में दर्द से राहत प्रदान तो करता ही है, प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाता है। सर्दियों के दौरान इसे पीने से आपको अंदरूनी रूप से गर्म भी रखता है।
नेचुरल एंटीसेप्टिक
नींबू एक नेचुरल एंटीसेप्टिक होता है नींबू की चाय में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। चाय की नियमित खपत संक्रमण और बीमारियों के उपचार में मदद करता है।
डेड स्किन सेल्स को साफ करने के लिए नींबू का यूं करें इस्तेमाल
त्वचा को बनाए सुंदर
नींबू विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। विटामिन सी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा, इसमें एस्ट्रिंजेंट भी होते हैं जो मुंहासे और अन्य त्वचा की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।
वेट लॉस टिप्स : वजन नहीं हो रहा कम, तो रोज पिएं ठंडा नींबू पानी
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.