... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 6, 2019 9:50 AM IST
गर्मी में वजन घटाने के लिए आप डाइट तो स्पेशल करते ही हैं साथ में आपको अपनी एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना होता है। अगर आप गर्मी के मौसम में वजन घटाने की सोच रहे हैं तो पर्याप्त समय एक्सरसाइज को भी देना होगा। ©Shutterstock
गर्मियों में वजन घटाना आसान होता या नहीं इसको लेकर लोग बहुत सर्च करते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्मियों में वजन घटाना आसान होने के साथ-साथ वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा मौसम होता है। गर्मियों में वजन घटाना जितना आसान होता है उतनी ही सतर्कता की जरूरत होती है। अगर आप भी कुछ किलो वजन घटाना चाहते हैं तो कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखें। वजन घटाना तब और आसान हो जाता है जब आप डाइट में ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ लेते हैं। गर्मी के मौसम में इंसान खुद भी ज्यादा हैवी खाना नहीं खाना चाहता है। जब आप गर्मी के मौसम में ज्यादा तरल पदार्थ उपयोग करते हैं और वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करते हैं तो वजन कम करने का प्रोसेस आसान हो जाता है। आइए जानते हैं गर्मी में वजन घटाने के लिए कौन-कौन सी बातें जरूरी होती हैं।
गर्मी के मौसम में वजन घटाने के लिए स्पेशल डाइट रूल बनाना होता है। इस डाइट में आपको कोई भी चीज को बहुत ज्यादा हैवी नहीं बनाना है। तेल और अन्य फैट वाले खाद्य पदार्थों को कम से कम खाना है।
ऐसे खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना है जो तरह होने के साथ आपको पर्याप्त पोषण भी देने वाली हो। आइए जानते हैं 5 ऐसे फूड के बारे में जो गर्मी के मौसम में वजन घटाने में आपकी मदद करती हैं।
अगर आप गर्मियों में वजन घटाना चाह रही हैं तो आपको दही का सेवन जरूर करना चाहिए। दही का सेवन आप वैसे भी रोजाना डाइट में कर सकते हैं. अगर आप वजन नहीं घटा रहे हैं.
दही का सेवन पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए भी किया जाना जरूरी होता है। दही में पर्याप्त प्रोबायोटिक तत्व पाये जाते हैं जो शरीर में वजन बढ़ाने वाले तत्वों को भी कम करते हैं।
वजन घटाना चाहते हैं तो आपको गर्मी के मौसम में छाछ का सेवन जरूर करना चाहिए। छाछ में पर्याप्त मात्रा में पानी तो होती ही है साथ में पाचन तंत्र को ठीक करने में भी मददगार होता है। छाछ ऐसा तरल खाद्य पदार्थ है जो पोषण देने के साथ आपको गर्मियों में हाइड्रेट भी रखता है।
गर्मियों में सबसे ज्यादा लौकी की सब्जी पैदा होती है। गर्मी के मौसम में लौकी का सेवन आपको गर्मी की वजह से होने वाली बीमारियों से भी बचाता है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो आपको सप्ताह में 2 दिन लौकी की सब्जी जरूरी खाना चाहिए। गर्मी के मौसम में आप लौकी के जूस का भी सेवन कर सकते हैं।
गर्मियों में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाल नींबू आपका वजन भी घटा सकता है। लेकिन इसके लिए आपको नींबू के उपयोग के बारे में सतर्क होना पड़ेगा। गर्मी के मौसम में सुबह खाली पेट नींबू पानी पी सकते हैं। खाने में सलाद के साथ और खाने में मिलाकर भी आप नींबू का उपयोग कर सकते हैं।
जल्दी वजन घटाना चाहते हैं तो खाएं शिल्पा शेट्टी की वेटलॉस रेसिपी।
वजन घटाना चाहते हैं ? नियमित करें ये 5 वर्कआउट।
ज्यादा हैवी खाना खाने से बचना चाहिए। ज्यादा खाना खाने की आदत है तो आप खाना खाने से पहले पर्याप्त मात्रा में सलाद खाएं। सलाद की वजह से शरीर हाइड्रेट तो रहेगा ही साथ में आपका वजन भी घटने लगेगा।
आप डाइट तो स्पेशल करते ही हैं साथ में आपको अपनी एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना होता है। अगर आप गर्मी के मौसम में वजन घटाने की सोच रहे हैं तो पर्याप्त समय एक्सरसाइज को भी देना होगा।
अगर आप नियमित एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो पैदल चलने से शुरुआत कर सकते हैं। पैदल चलने की एक्सरसाइज को धीर-धीरे बढ़ाएं और 3 सप्ताह के बाद उसे दौड़ने में बदल दें। रोजाना कम से कम 40 मिनट का वर्कआउट करें।
गर्मियों में वर्कआउट और एक्सरसाइज में पर्याप्त पसीना आता है जो फैट को कम करने का काम करता है। एक्सरसाइज के बाद पर्याप्त पानी और एनर्जी जूस पीना न भूलें।