Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ठंड के मौसम में हेल्दी व टेस्टी मूंग दाल का हलवा बनाने का तरीका

बच्चों और बड़ों दोनों को मूंग दाल का हलवा खाने में काफी पसंद होता है। ये टेस्टी भी होता है और हेल्दी भी होता है।

ठंड के मौसम में हेल्दी व टेस्टी मूंग दाल का हलवा बनाने का तरीका
मूंग के दाल का हलवा बनाने का तरीका। ©Shutterstock.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : November 23, 2018 7:21 PM IST

बच्चों और बड़ों दोनों को मूंग दाल का हलवा खाने में काफी पसंद होता है। ये टेस्टी भी होता है और हेल्दी भी होता है। यह एक इंडियन डिश है जिसे उत्तर भारत के हर क्षेत्रों में बड़े चाव से खाया जाता है। इसलिए इसे उत्तर भारत की मिठाई कहा जाता है। वैसे तो इसे सर्दियों में खाया जाता है लेकिन मानसून के ठंडे मौसम में भी इसे बनाकर खाया जा सकता है। आइए आज इस वीडियो में हम मूंग दाल का हलवा बनाना सीखते हैं।

सामग्री

बनाने का तरीका 

सबसे पहले मूंग की दाल को एक कटोरी में दो से तीन घंटे के लिए भिगो कर रखें। फिर इसे मिक्सी में बिना पानी डालें पीस लेँ। फिर पैन को गैस पर गर्म करें। फिर दो चम्मच घी डालकर उसे गर्म होने दें। उसमें पीसी हुई दाल को डालकर दस से पंद्रह मिनट तक भूनें। अब उसमें एक कप दूध, आधा चम्मच चीनी, आधा कप केसर दूध और मावा डालकर मिक्स करेँ। फिर इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। अब पांच मिनट तक भूनें। आपका मूंग दाल का हलवा तैयार है।

ये भी पढ़ेंःबुढ़ापे में भी दिमाग को रखना है तेज तो खाएं ये वाला फल और हरी पत्तेदार सब्जी। 

ये भी पढ़ेंःडैंड्रफ क्यों होता ? बिना कारण जानें नहीं मिल सकता छुटकारा। 

ये भी पढ़ेंःमीठे कोल्डड्रिंक्स की वजह से डायबिटीज, मोटापा और डिमेंशिया का खतरा, जानें क्यों ?

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ये भी पढ़ेंःटाइप 1 डायबिटीज के पांच सवाल, आप भी जान लें।

About the Author

... Read More