hamburger icon
A
Read in English

सप्ताह में एक रसगुल्ला क्यों है जरूरी, जान लें कब खाना होता है ज्यादा फायदेमंद

कम कैलोरी होने की वजह से रसगुल्ले का सेवन वजन कम करने के दौरान भी किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 7, 2019 12:05 PM IST

रसगुल्ला तो शायद ही किसी को पसंद ना हो। अक्सर शादी, पार्टी में यह एक मिठाई जरूर उपलब्ध होती है। इसे छेना से बनाकर चीनी के चाशनी में पकाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि रसगुल्ला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। रसगुल्ले में बहुत कम कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होते हैं, जिसकी वजह से वजन कम करने के दौरान भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह छेना या पनीर से बने होने की वजह से आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें: प्रोटीन का बेहतर स्रोत हरी मटर, खाएंगे तो होंगे सेहत को कई लाभ

रसगुल्ला खाने के सेहत लाभ

मसल्स बनाए : छेना, दूध को गाढ़ा करके बनाया जाता है और दूध प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है। इसमें 80 प्रतिशत तक कैसिन प्रोटीन और 20 प्रतिशत सामान्य प्रोटीन होता है। इन प्रोटीन में अमीनो एसिड होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

हड्डियां और दांत हों मजबूत: छेना, कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत होता है। मजबूत हड्डियों और दांतों के लिए कैल्शियम महत्वपूर्ण मिनरल होता है। इसके साथ ही दूध में विटामिन डी होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा छेना हृदय और पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

वजन करे कम: रसगुल्ला बनाने के लिए इसे फ्राई नहीं करना पड़ता है साथ ही बहुत कम चीनी वाली चाशनी का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी वजह से इसमें कम मात्रा में कैलोरी होती है। कम कैलोरी होने की वजह से रसगुल्ले का सेवन वजन कम करने के दौरान भी किया जा सकता है।

ऊर्जा दिलाए: रसगुल्ला बनाने में छेना और सूजी का इस्तेमाल किया जाता है। सूजी में उच्च मात्रा में प्रोटीन और कम मात्रा में फैट होता है आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन बी, फोलेट और थाइमीन होता है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करते हैं।