... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 18, 2019 4:58 PM IST
सुबह दौड़ने पहले क्या खाएं क्या न खाएं। ©Shutterstock.
जब सुबह वर्कआउट करने की बात आती है तो ये जरूरी है कि उस वक्त आपके शरीर में एनर्जी हो। खाने के तुरंत बाद वर्कआउट करने से थोड़ी समस्या होती है लेकिन अगर आप खाली पेट रनिंग या जॉगिंग करते हैं तो और ज्यादा परेशानी होगी। खाली पेट दौड़ने से आपकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। फिटनेस एक्सपर्ट रौशनी शाह ने हमें बताया कि रनिंग या जॉगिंग से पहले क्या खाना चाहिए। खाली पेट वर्कआउट करने से वज़न घटता है या बढ़ता है ?
दौड़ने से पहले
सबसे ज्यादा लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि दौड़ने से पहले कुछ खाना चाहिए या नहीं खाना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो खाली पेट कोई भी वर्कआउट नहीं करना चाहिए। खाली पेट वर्कआउट से शरीर को फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। इन 5 कारणों को क्यों सुबह वर्कआउट करना बेस्ट होता है।
पानी कितने ग्लास ?
आपका शरीर हाइड्रेट हो, ये जरूरी है क्योंकि डीहाइड्रेशन आपका मेटाबॉलिज्म धीमा कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि एक्सरसाइज़ से पहले और उसके दौरान आप हाइड्रेट रहें। इसके लिए सुबह उठते ही एक ग्लास गर्म पानी पियें। सर्दी के मौसम में काली मिर्च पाउडर को गुनगुने पानी के साथ पीने से दूर रहती हैं ये 5 बीमारियां।
किशमिश या बादाम क्यों हैं खास ?
रनिंग के दौरान आपको कार्बोहाइड्रेट पर ध्यान देना चाहिए। रनिंग से आधा घंटे पहले एक मुट्ठी बादाम और किशमिश खाएं। ये आपको एनर्जी देगा, जिसकी वजह से रनिंग के बाद आपको मसल पेन नहीं होगा। राइबोस चायः कैफीन-फ्री ऐसी चाय जो डायबिटीज कंट्रोल व वजन कम करने में सहायक है।
वर्कआउट से 30 मिनट पहले क्यों और क्या खाएं ?
एक केला या कुछ क्रैकर्स अगर आपके पास रनिंग से पहले सिर्फ 20-30 मिनट हैं तो आप एक छोटा केला या 2-3 नमकीन बिस्किट खा सकते हैं। ये वर्कआउट के लिए आपको फ्यूल देगा और इन्हें पचाना मुश्किल भी नहीं है। जानिये केले के छिलकों का ये एक चौंका देने वाला फायदा।
क्या नहीं खाना चाहिए ?
ज्यादा मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और सैचुरेटेड फैट जैसे कि ग्रैनोला, एनर्जी बार या फ्राइड फूड न लें।
रनिंग से पहले डेयरी प्रॉडक्ट भी न लें। एक ग्लास दूध आपको बहुत एनर्जी नहीं देगा, बल्कि आपका पेट खराब कर देगा।
डेयरी प्रॉडक्ट के कारण कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे पचता है।
दिल्ली के अस्पताल में शुरू की गयी “हैप्पीनेस थेरपी” क्या है ?
सर्दी में कमर दर्द से रहते हैं परेशान, रोजाना करें सिर्फ यह उपाय जरूर मिलेगी राहत।