Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या शराब पीने से ठंड कम लगती है ?

क्या सच में शराब पीने से इंसान के शरीर में गर्माहट आती है ? क्या इस तरह का सवाल आपके मन में भी कभी आया ?

क्या शराब पीने से ठंड कम लगती है ?
शराब का ठंड में शरीर पर कैसा होता है असर ? ©Shutterstock.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : January 18, 2019 8:02 PM IST

सर्दी के मौसम में आपने अक्सर लोगों को यह बात करते हुए देखा होगा कि ठंड बहुत है आज शराब पीते हैं गर्मी आ जायेगी। क्या सच में शराब पीने से इंसान के शरीर में गर्माहट आती है ? क्या इस तरह का सवाल आपके मन में भी कभी आया ? अगर नहीं आया तो अब आना चाहिए क्योंकि आपको अपने हेल्थ के लिए किसी सुनी-सुनाई बात पर भरोसा नहीं करना चाहिए। शराब पीने से शरीर में गर्मी आती है कि नहीं आज हम इसी बारे में बात कर रहे हैं।

क्या डायबिटीज़ के मरीज ले सकते हैं अल्कोहल।

डाइट एक्सपर्ट के अनुसार ‘ये एक गलतफहमी है। असल में, ये उल्टा काम करता है। अल्कोहल के सेवन से शरीर और उसके अंदर के महत्वपूर्ण अंग ठंडे पड़ने शुरू हो जाते हैं।’

Also Read

More News

अल्कोहल रक्त वाहिकाओं की मांसपेशीय ऊतकों को रिलैक्स और स्मूद करता है और इससे रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं। इससे शरीर में एक्स्ट्रा ब्लड जाने लगता है और स्किन को गर्माहट मिलती है। इसलिए अस्थायी तौर पर अल्कोहल के सेवन से शरीर गर्म हो जाता है।

अल्कोहल आपकी त्वचा को इन 5 तरीकों से पहुंचाता है नुकसान।

सर्दियों में शरीर का मकैनिज़्म अलग तरीके से काम करता है। जब बाहर ठंड का मौसम होता है तो रक्त वाहिकाओं से त्वचा की तरफ जाने वाला रक्त का बहाव कम होने लगता है। ताकि शरीर का तापमान बढ़ने लगे।

इन 5 कारणों से अल्कोहल बढ़ा सकता है आपका वज़न।

अल्कोहल इसके बिल्कुल उलट काम करता है, जिसकी वजह से इन फैली हुई रक्त वाहिकाओं से ताप कम हो जाता है, जिससे कि शरीर ठंडा पड़ने लगता है।

धूम्रपान से पाना है छुटकारा तो शराब से करनी होगी तौबा, जानें नये फैक्ट्स।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इसके अलावा, अल्कोहल कंपकपी को कम करता है। शायद आपको इस बात की जानकारी नहीं होगी कि कंपकपी शरीर का अपना मकैनिज़्म है, शरीर को गर्म रखने के लिए। डॉक्टर टंडन के अनुसार, ‘शराब पीने के बाद ठंड में जाना आपके लिए ख़तरनाक साबित हो सकता है।’

About the Author

... Read More