
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 6, 2019 12:24 PM IST
सेब की चाय पीने से होते हैं सेहत को कई लाभ। © Shutterstock
ग्रीन टी और लेमन टी तो आप पीते ही हैं, क्या कभी सेब की चाय पी है? सुनकर हैरान तो नहीं हो गए? जी हां, आप सेब से भी चाय बना सकते हैं। सेब की चाय पीना उनके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, जो अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। यह त्वचा की खूबसूरती को भी बढ़ाता है। अगर आप फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो सेब की चाय पीना शुरू कर दें। सेब में मिनरल्स, एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। सेब की चाय उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है।
प्रेगनेंट हैं तो जरूर खाएं सेब, होंगे ये फायदे
जानें, सेब की चाय पीने के फायदे
इम्यूनिटी हो मजबूत
सेब की चाय में विटामिन सी भरपूर होता है। वजन घटाने के लिए एक अच्छी प्रतिरक्षा प्रणाली महत्वपूर्ण है। ऐसे में आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज पिएं एक कप सेब की चाय।
कोलेस्ट्रॉल करे कम
सेब में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनॉल तत्व रक्त से कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) या खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं, इसलिए इससे वसा कम होती है।
हर दिन खाएं बस 1 सेब, पाएं ये 10 सेहत लाभ
पाचन तंत्र रखे दुरुस्त
आपका पाचन तंत्र हेल्दी होगा तो वजन घटाने में आसानी होगी। सेब की चाय पाचन को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है क्योंकि सेब में घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। घुलनशील फाइबर वजन घटाने के लिए भी जाने जाते हैं।
ब्लड शुगर रहे कंट्रोल में
एंटीऑक्सिडेंट्स के अलावा सेब में प्राकृतिक शर्करा होती है, जो मेटाबॉलिक बैलेंस में सुधार करने के साथ ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करते हैं। यह ब्लड शुगर के लेवल में अचानक वृद्धि या गिरावट को रोकता है, जो आपकी अधिक खाने की इच्छा को कंट्रोल करता है।
यूं बनाएं सेब की चाय
एक सेब, तीन कप पानी, 1 टेबल स्पून नींबू का रस, दो टी बैग और दालचीनी पाउडर लें। पैन में पानी और नींबू का रस डालें। अब टी बैग डालें। इसे कुछ देर उबलने दें। कटे सेब को उबलते मिश्रण में डालें। अब लगभग पांच मिनट के लिए इसे उबालने दें। इसके बाद इसमें दालचीनी पाउडर मिलाएं। चाय में मिली दालचीनी डिटॉक्सीफाई करने और सूजन कम करने में मदद करती है।