Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
क्लॉग्ड आर्टरीज एक बड़ी समस्या है। ये हार्ट अटैक और स्ट्रोक के सबसे बड़े कारणों में से एक हैं। जब आर्टरीज में बहुत ज्यादा कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है तो वो ब्लॉक हो जाती हैं और हार्ट ब्लड को ठीक से पंप नहीं कर पाता। यही हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करें। आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियां हैं जो हार्ट की क्लॉग्ड आर्टरीज में जमे कोलेस्ट्रॉल को हटाकर उन्हें साफ करती हैं। खास बात ये है कि इनका सेवन करना बहुत ही आसान हैं और इनके कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं।
हार्ट की दोस्त ये आयुर्वेदिक हर्बल ड्रिंक्स आपकी पूरी हेल्थ के लिए अच्छी हैं। इनके नियमित सेवन से आपको सेहत में पॉजिटिव सुधार जरूर नजर आएंगे।
यहां हम दूध वाली अदरक की चाय की नहीं, बल्कि अदरक की हर्बल टी की बात कर रहे हैं। इसे पानी में अदरक डालकर बनाया जाता है और शहद मिलाकर इसका सेवन किया जाता है। अदरक को आयुर्वेद में बहुत ही महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो धमनियों की सूजन को कम करते हैं। इस चाय से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है। आप नियमित रूप से सुबह इस चाय का सेवन करें, इससे आर्टरी की ब्लॉकेज दूर होगी।
अपने दिन की शुरुआत आप एक गिलास गर्म नींबू पानी से करें। ये आपके लिए काफी सेहतमंद रहेगा। यह शरीर के लिए एक ऐसे डिटॉक्स वाटर का काम करता है, जो सारे टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है। विटामिन सी और साइट्रिक एसिड से भरपूर नींबू आर्टरीज में जमे जिद्दी कोलेस्ट्रॉल से आपको राहत दिलाता है। इससे आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
भारतीय रसोई का यह अहम मसाला आयुर्वेद की एक औषधि भी है। अपने स्वाद और खुशबू से सभी का दिल जीत लेने वाली दालचीनी दिल को सेहतमंद रखती है। आप एक गिलास पानी में डेढ़ से दो इंच लंबा दालचीनी का टुकड़ा डालें। पानी आधा होने तक इसे उबालें। इस पानी का सेवन करें। इससे न सिर्फ आपका कोलेस्ट्रॉल कम होगा, बल्कि यह आपके ब्लड सर्कुलेशन को भी तेज करेगा। दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट को मजबूत बनाते हैं।
आयुर्वेद में आंवले को एक पावरफुल औषधि माना गया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म करने की ताकत रखते हैं। सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल की परेशानी दूर हो सकती है। इससे हार्ट की मसल्स को मजबूती भी मिलती है।
कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में मेथी किसी मैजिकल दवा के रूप में काम करती है। इसके दानों को रातभर पानी में भिगोएं और सुबह इस पानी व मेथी दोनों का सेवन कर लें। इससे धमनियों को मजबूती मिलती है और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।